बाइक से स्टंट करते सड़क पर निकाली चिंगारी, VIDEO:कन्नौज में पैर से स्टैंड रगड़ते हुए बाइक लहराई, 4 लोग सवार थे

बाइक से स्टंट करते सड़क पर निकाली चिंगारी, VIDEO:कन्नौज में पैर से स्टैंड रगड़ते हुए बाइक लहराई, 4 लोग सवार थे

कन्नौज में तिर्वा रोड पर गोल कुआं से पाल चौराहा तक बाइक सवार चार युवक स्टंट करते नजर आए। एक ही बाइक पर सवार चार युवक पैर से स्टैंड को सड़क पर रगड़ते हुए बाइक को लहराकर चलाते नजर आए। जिससे सड़क पर रात के समय चिंगारियां निकलतीं दिखीं। मामला सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के गोलकुआं चौराहे से लेकर पाल चौराहा चौकी के बीच का है। यहां शनिवार रात 7:30 बजे करीब एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। जोकि स्टेट हाइवे पर बाइक को पूरी सड़क पर लहराते नजर आए। तेजी से बाइक चलाते हुए स्टैंड को पैर से दबाकर सड़क पर रगड़ते दिखे, जिस कारण सड़क पर तेजी से चिंगारी निकलती दिखीं।
स्टेट हाइवे पर इस तरह से खतरनाक स्टंट करने वाले बाइक सवार युवकों का किसी ने वीडियो बना लिया, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर ट्रैफिक इंचार्ज रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक से स्टंटबाजी की जानकारी मिली है। वीडियो के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। CCTV कैमरों से नहीं होती निगरानी ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर में कई चौराहों और भीड़भाड़ वाले एरिया में यातायात पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, ताकि नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जा सके, लेकिन इन कैमरों से भी निगरानी नहीं हो पा रही। ट्रैफिक पुलिस की ओर से मंडी समिति के पास लगवाए गए कैमरे अब नजर नहीं आते। यहां सिर्फ पोल लगा रहे गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *