नावाडीह में आधी रात पहुंचे 4 जंगली हाथी:नवादा में ग्रामीणों की नींद उड़ी, वन विभाग ने अनाउंसमेंट कराया

नावाडीह में आधी रात पहुंचे 4 जंगली हाथी:नवादा में ग्रामीणों की नींद उड़ी, वन विभाग ने अनाउंसमेंट कराया

नवादा के कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव में शनिवार देर रात चार जंगली हाथी पहुंच गए। हाथियों के झुंड के आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जंगल के पास हल्दीबांध बधार में हाथियों की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। रात के अंधेरे में हाथियों के गांव के पास पहुंचने की सूचना फैलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। कई परिवारों की पूरी रात डर और चिंता में गुजरी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को हाथियों के गांव के पास आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। उन्होंने रात में ही अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। लोगों से कहा गया कि वे हाथियों के पास न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत सूचना देने को कहा। लोगों को जंगली हाथियों का रहता है डर ग्रामीणों का कहना है कि नावाडीह गांव जंगल से सटा हुआ है। यहां के लोगों को जंगली हाथियों की आवाजाही के कारण हमेशा डर लगा रहता है। खासकर रात में लोग खेत और जंगल की तरफ जाने से बचते हैं। हाथियों के दोबारा गांव के पास पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से गांव के आसपास लगातार निगरानी रखने की मांग की है। साथ ही, हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले इलाके से दूर जंगल की ओर ले जाने को भी कहा है। 3 महीने पहले हाथियों ने पहुंचाया था नुकसान ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले भी जंगली हाथियों के झुंड ने नावाडीह गांव में काफी नुकसान पहुंचाया था। उस समय हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। अब एक बार फिर हाथियों के आने से पुराने डर की यादें ताजा हो गई हैं। हालांकि, शनिवार रात हाथियों के पहुंचने से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी निगरानी व्यवस्था की मांग की है। नवादा के कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव में शनिवार देर रात चार जंगली हाथी पहुंच गए। हाथियों के झुंड के आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जंगल के पास हल्दीबांध बधार में हाथियों की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। रात के अंधेरे में हाथियों के गांव के पास पहुंचने की सूचना फैलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। कई परिवारों की पूरी रात डर और चिंता में गुजरी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को हाथियों के गांव के पास आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। उन्होंने रात में ही अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। लोगों से कहा गया कि वे हाथियों के पास न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत सूचना देने को कहा। लोगों को जंगली हाथियों का रहता है डर ग्रामीणों का कहना है कि नावाडीह गांव जंगल से सटा हुआ है। यहां के लोगों को जंगली हाथियों की आवाजाही के कारण हमेशा डर लगा रहता है। खासकर रात में लोग खेत और जंगल की तरफ जाने से बचते हैं। हाथियों के दोबारा गांव के पास पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से गांव के आसपास लगातार निगरानी रखने की मांग की है। साथ ही, हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले इलाके से दूर जंगल की ओर ले जाने को भी कहा है। 3 महीने पहले हाथियों ने पहुंचाया था नुकसान ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले भी जंगली हाथियों के झुंड ने नावाडीह गांव में काफी नुकसान पहुंचाया था। उस समय हाथियों ने कई घरों को तोड़ दिया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। अब एक बार फिर हाथियों के आने से पुराने डर की यादें ताजा हो गई हैं। हालांकि, शनिवार रात हाथियों के पहुंचने से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी निगरानी व्यवस्था की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *