छेड़खानी का विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट:कैमूर हाटा स्कूल में चौकीदार के बेटे सहित 6 बदमाशों ने पीटा; 3 छात्राएं गंभीर

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट:कैमूर हाटा स्कूल में चौकीदार के बेटे सहित 6 बदमाशों ने पीटा; 3 छात्राएं गंभीर

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा स्थित श्री श्री 108 हाई स्कूल परिसर में परीक्षा देने आईं तीन छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्राओं ने छेड़खानी का विरोध किया तो चौकीदार के बेटे समेत करीब छह बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस हमले में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल छात्राओं को पहले चैनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 11वीं की परीक्षा देने आई थी स्कूल घायल छात्राओं की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी सिवानंद राम की बेटी दिव्या भारती, सत्येंद्र राम की बेटी नीलम कुमारी और महेंद्र राम की बेटी निराशा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों 18 साल की हैं और 11वीं (इंटर) की परीक्षा देने स्कूल आई थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल छात्रा नीलम कुमारी ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जब वे तीनों स्कूल परिसर में थीं, तभी 5-6 लड़के उन पर कमेंट करने लगे और फब्तियां कसने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लात-घूंसों और बाल पकड़कर उनसे मारपीट शुरू कर दी। चौकीदार के बेटे समेत 5 शामिल छात्रा नीलम ने आगे बताया कि हमलावरों में मुख्य आरोपी तिवई गांव के एक चौकीदार का बेटा है। उसके साथ 4-5 अन्य लड़के भी शामिल थे। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय स्कूल परिसर में शिक्षक भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने छात्राओं को बचाने की कोई कोशिश नहीं की और चुपचाप देखते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में तीनों छात्राओं का इलाज चल रहा है। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा स्थित श्री श्री 108 हाई स्कूल परिसर में परीक्षा देने आईं तीन छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्राओं ने छेड़खानी का विरोध किया तो चौकीदार के बेटे समेत करीब छह बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस हमले में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल छात्राओं को पहले चैनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 11वीं की परीक्षा देने आई थी स्कूल घायल छात्राओं की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी सिवानंद राम की बेटी दिव्या भारती, सत्येंद्र राम की बेटी नीलम कुमारी और महेंद्र राम की बेटी निराशा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों 18 साल की हैं और 11वीं (इंटर) की परीक्षा देने स्कूल आई थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल छात्रा नीलम कुमारी ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जब वे तीनों स्कूल परिसर में थीं, तभी 5-6 लड़के उन पर कमेंट करने लगे और फब्तियां कसने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लात-घूंसों और बाल पकड़कर उनसे मारपीट शुरू कर दी। चौकीदार के बेटे समेत 5 शामिल छात्रा नीलम ने आगे बताया कि हमलावरों में मुख्य आरोपी तिवई गांव के एक चौकीदार का बेटा है। उसके साथ 4-5 अन्य लड़के भी शामिल थे। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय स्कूल परिसर में शिक्षक भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने छात्राओं को बचाने की कोई कोशिश नहीं की और चुपचाप देखते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में तीनों छात्राओं का इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *