प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बज रहा था DJ:बिना अनुमति बजाने पर डीजे और ट्रॉली जब्त, संचालक फरार; पूजा समिति पर भी होगी कार्रवाई

प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बज रहा था DJ:बिना अनुमति बजाने पर डीजे और ट्रॉली जब्त, संचालक फरार; पूजा समिति पर भी होगी कार्रवाई

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव नगर गोल्डन चौक के पास विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था। गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे और ट्रॉली को जब्त कर लिया। इस अभियान का नेतृत्व नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने किया। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह और एएसआई पप्पू सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि विसर्जन जुलूस में बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था, जिसके चलते डीजे और ट्रॉली जब्त की गई है। मौके से आई तस्वीरें…. डीजे के संचालक पर होगी कार्रवाई डीजे संचालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने कहा कि जब्त डीजे के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार और राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार किसी भी पूजा या पंडाल में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बावजूद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इस मामले में पूजा समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के बीच कुछ देर के लिए हलचल मच गई थी। जब्त किए गए सभी सामानों को स्थानीय नगर थाना लाया गया है। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव नगर गोल्डन चौक के पास विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था। गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे और ट्रॉली को जब्त कर लिया। इस अभियान का नेतृत्व नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने किया। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह और एएसआई पप्पू सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि विसर्जन जुलूस में बिना अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था, जिसके चलते डीजे और ट्रॉली जब्त की गई है। मौके से आई तस्वीरें…. डीजे के संचालक पर होगी कार्रवाई डीजे संचालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने कहा कि जब्त डीजे के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार और राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार किसी भी पूजा या पंडाल में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बावजूद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। इस मामले में पूजा समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जुलूस में शामिल लोगों के बीच कुछ देर के लिए हलचल मच गई थी। जब्त किए गए सभी सामानों को स्थानीय नगर थाना लाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *