IIT बॉम्बे सुसाइड-पिता ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया:कहा- टीचर ने बेटे को गलत केस में फंसाने की कोशिश की; क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी

IIT बॉम्बे सुसाइड-पिता ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया:कहा- टीचर ने बेटे को गलत केस में फंसाने की कोशिश की; क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उन्होंने शुक्रवार शाम कहा ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पिता के मुताबिक, साहिल के टिचर सूर्यनारायण दुल्ला उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दुल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकंड ईयर का छात्र था। परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद साहिल की मौत हुई थी। छात्रों के प्रदर्शन के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाली गईं घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों के विरोध के बीच मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। संस्थान ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच की जा रही है। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट वेलनेस सेंटर मौजूद IIT बॉम्बे में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) मौजूद है। यहां छात्र पर्सनल काउंसलिंग और तनाव से निपटने में मदद ले सकते हैं। इसके लिए wellness@iitb.ac.in पर ईमेल या 022-2576-9070 पर फोन करके समय लिया जा सकता है। अगर कोई छात्र बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, पढ़ाई छोड़ रहा है, खुद को कमरे में बंद रखता है, कम खाता-सोता है या हमेशा निराशा भरी बातें करता है, तो यह भारी मानसिक तनाव की निशानी है। 5 साल में 65 छात्रों ने सुसाइड किया RTI डेटा के मुताबिक, 2021 से 2025 के बीच देश के IITs में कुल 65 छात्रों ने आत्महत्या की। 2025 में अकेले 15 मामले थे। इन पांच वर्षों में IIT Kharagpur में सबसे ज्यादा 11 मामले दर्ज हुए। यह RTI पिछले साल IIT कानपुर के पूर्व छात्र धीरज सिंह ने लगाई थी। वे IIT छात्रों के लिए ग्लोबल मेंटरिंग नेटवर्क चलाते हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें… IIT दिल्ली स्टूडेंट के सुसाइड पर बवाल:कमरा न मिलने से परेशान था, प्रोजेक्ट भी रूके, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार, गेट के बाहर प्रदर्शन बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *