पटना- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया बंद, पुलिस ने दरवाजा खोलकर निकाला शव

पटना- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड:झगड़े के बाद खुद को कमरे में किया बंद, पुलिस ने दरवाजा खोलकर निकाला शव

पटना में शनिवार को करीब 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दीघा थाना क्षेत्र के दीघा गेट नंबर-95 इलाके की है। मृतक की पहचान नयाब उर्फ लड्डन के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद कमरे में खुद को किया बंद बताया जा रहा है कि नयाब अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और हवा-हवाई चलाता था। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नयाब गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दीघा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव निकाला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाद की वजह पता कर रही पुलिस दीघा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियों की पुष्टि होगी। पटना में शनिवार को करीब 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दीघा थाना क्षेत्र के दीघा गेट नंबर-95 इलाके की है। मृतक की पहचान नयाब उर्फ लड्डन के रूप में हुई है। पत्नी से विवाद के बाद कमरे में खुद को किया बंद बताया जा रहा है कि नयाब अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और हवा-हवाई चलाता था। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नयाब गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दीघा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव निकाला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जिसके बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाद की वजह पता कर रही पुलिस दीघा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की परिस्थितियों की पुष्टि होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *