शेखपुरा में शनिवार शाम एसपी हिमांशु ने पुलिस लाइन में एक समारोह के दौरान 40 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नत कर स्टार पहनाए। हाल ही में राज्य पुलिस मुख्यालय ने 6000 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नति दी है। इसमें पदोन्नति के साथ-साथ वेतनमान में भी बढ़ोतरी की गई है। शेखपुरा जिले के 40 एएसआई अधिकारी भी इस पदोन्नति में शामिल हैं। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन में यह विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन के डीएसपी मनीष कुमार और पुलिस लाइन सार्जेंट सोनू निगम सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में आएगी तेजी एसपी हिमांशु ने सभी नए पदोन्नत अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्टार से दो स्टार मिलने का मतलब है कि उनकी जिम्मेदारियां दोगुनी हो गई हैं। एसपी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सेवा में तत्पर रहने और पुलिसिंग को नया आयाम देने की अपील की। समारोह में मौजूद सभी नए पदोन्नत अधिकारी काफी खुश और उत्साहित दिख रहे थे। एसपी ने बताया कि इन 40 नए अधिकारियों की पदोन्नति से जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने में तेजी आएगी। साथ ही, आपराधिक मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी। जिला पुलिस को मिलेगा काफी फायदा उन्होंने कहा कि इन सभी नए पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव का जिला पुलिस को काफी फायदा मिलेगा। तीन साल पहले भी राज्य पुलिस मुख्यालय ने जिले में कार्यरत 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। तब एएसआई को दारोगा और दारोगा को पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। शेखपुरा में शनिवार शाम एसपी हिमांशु ने पुलिस लाइन में एक समारोह के दौरान 40 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नत कर स्टार पहनाए। हाल ही में राज्य पुलिस मुख्यालय ने 6000 एएसआई को दारोगा के पद पर पदोन्नति दी है। इसमें पदोन्नति के साथ-साथ वेतनमान में भी बढ़ोतरी की गई है। शेखपुरा जिले के 40 एएसआई अधिकारी भी इस पदोन्नति में शामिल हैं। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को पुलिस लाइन में यह विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन के डीएसपी मनीष कुमार और पुलिस लाइन सार्जेंट सोनू निगम सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में आएगी तेजी एसपी हिमांशु ने सभी नए पदोन्नत अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्टार से दो स्टार मिलने का मतलब है कि उनकी जिम्मेदारियां दोगुनी हो गई हैं। एसपी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सेवा में तत्पर रहने और पुलिसिंग को नया आयाम देने की अपील की। समारोह में मौजूद सभी नए पदोन्नत अधिकारी काफी खुश और उत्साहित दिख रहे थे। एसपी ने बताया कि इन 40 नए अधिकारियों की पदोन्नति से जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने में तेजी आएगी। साथ ही, आपराधिक मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी। जिला पुलिस को मिलेगा काफी फायदा उन्होंने कहा कि इन सभी नए पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव का जिला पुलिस को काफी फायदा मिलेगा। तीन साल पहले भी राज्य पुलिस मुख्यालय ने जिले में कार्यरत 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। तब एएसआई को दारोगा और दारोगा को पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था।

