555 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे 7.50% तक ब्याज, 4 लाख डालें तो जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

555 दिन की FD पर ये बैंक दे रहे 7.50% तक ब्याज, 4 लाख डालें तो जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

FD Interest Rates: अगर आप अपना पैसा शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रखना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेश का एक आसान विकल्प है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से तय ब्याज के साथ पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं। इन दिनों 555 दिन की स्पेशल FD चर्चा में है, क्योंकि कुछ बैंक इस अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 7.25% तक और सीनियर सिटीजंस को 7.50% तक ब्याज दे रहे हैं।

555 दिन यानी करीब डेढ़ साल से थोड़ा ज्यादा की अवधि। इस टेन्योर में कई बैंकों की ब्याज दर सामान्य एफडी की तुलना में आकर्षक है। हालांकि, एफडी खोलने से पहले बैंक की नई ब्याज दर और बाकी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए, क्योंकि बैंक कभी भी रेट में बदलाव कर सकते हैं।

City Union Bank दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

555 दिन की एफडी पर सिटी यूनियन बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.25% और सीनियर सिटीजंस को 7.50% सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध रेट लिस्ट में 555 दिन के टेन्योर पर 7.25% की दर दर्ज है।

Karnataka Bank की FD पर 7% ब्याज

कर्नाटक बैंक में 555 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजंस के लिए यह रेट 7.40% है।

सरकारी बैंकों में भी मिल रहा आकर्षक रिटर्न

सरकारी बैंकों की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा 555 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.75% और सीनियर सिटीजंस को 7.25% ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक की 555 दिन की IND GROW FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.65% है, जबकि सीनियर सिटीजंस को 7.15% ब्याज मिलता है।

केनरा बैंक में इसी अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.60% और सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज मिल रहा है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 555 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए रेट 6.55% है। सीनियर सिटीजंस को यहां 7.05% ब्याज मिलता है। वहीं, यूनियन बैंक की आधिकारिक रेट लिस्ट में 555 दिन के लिए 6.55% की रेट दी गई है।

बैंक 555 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 555 दिन की FD पर सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर
सिटी यूनियन बैंक 7.25% 7.50%
कर्नाटक बैंक 7.00% 7.40%
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.75% 7.25%
इंडियन बैंक 6.65% 7.15%
केनरा बैंक 6.60% 7.10%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.55% 7.05%

FD का ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं

यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है। FD पर मिलने वाला ब्याज आपकी टैक्सेबल इनकम का हिस्सा होता है। बैंक कुछ स्थितियों में ब्याज पर TDS काटता है। वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक, पोस्ट ऑफिस और को-ऑपरेटिव बैंक के डिपॉजिट पर टीडीएस की सीमा सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 रुपये और सीनियर सिटीजंस के लिए 1 लाख रुपये सालाना है। यानी संबंधित सीमा से ज्यादा ब्याज होने पर टीडीएस लागू हो सकता है।

4 लाख रुपये इन्वेस्ट करें तो कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप 555 दिन की एफडी में 4 लाख रुपये डालते हैं और ब्याज दर 7.25 फीसदी है, तो मैच्योरिटी पर आपको 4,46,177 रुपये मिलेंगे। अगर ब्याज दर 7.5 फीसदी हो, तो मैच्योरिटी पर आपको 4,47,846 रुपये मिलेंगे। अगर ब्याज दर 7 फीसदी है, तो इस निवेश में आपको मैच्योरिटी पर 4,44,514 रुपये मिलेंगे। यहां कैलकुलेशन में कंपाउंडिंग तिमाही आधार पर मानी गई है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *