एशियन गेम्‍स में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, 6 विकेट लेते ही 4 दिग्‍गजों को पछाड़ दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में होगी एंट्री

एशियन गेम्‍स में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, 6 विकेट लेते ही 4 दिग्‍गजों को पछाड़ दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में होगी एंट्री

Arshdeep Singh: अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय पुरुष टीम का अब अगला असाइनमेंट एशियन गेम्‍स 2026 होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए T20I में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के पास दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्‍ट में शामिल होने का मौका होगा। 

Arshdeep Singh T20I Record: भारतीय टीम ने गुरुवार को ही दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 127 रन के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब भारतीय टीम का अगला बड़ा असाइनमेंट जापान में एशियन गेम्‍स 2026 का क्रिकेट इवेंट है। मौजूदा चैंपियन भारत इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। जहां भारत के स्‍टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

मिचेल सेंटनर समेत चार गेंदबाजों को पीछे छोड़ने का मौका

बता दें कि अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वह अब तब 93 मैचों की 91 पारियों में 19.77 के औसत से 140 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह 14वें पायदान पर हैं। अगर वह एशियन गेम्‍स 2026 में छह विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह आयरलैंड के मार्क अडायर, न्‍यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर, नेपाल के संदीप लमिछाने और बहरीन के मुहम्‍मद रिजवान बट्ट को पछाड़ते हुए शीर्ष 10 में जगह बना लेंगे।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

रैंक गेंदबाज मैच पारी विकेट बेस्ट औसत इकॉनमी 5 विकेट
1 राशिद खान (अफगानिस्तान) 118 118 197 5/3 14.02 6.14 2
2 आदिल राशिद (इंग्लैंड) 152 145 171 4/2 23.30 7.55 0
3 ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) 142 135 165 4/12 23.01 8.16 0
4 टिम साउदी (न्यूजीलैंड) 126 123 164 5/18 22.38 8.00 2
5 वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 100 98 163 4/9 16.17 7.10 0
6 मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 128 127 160 6/10 21.01 7.27 2
7 एहसान खान (हांगकांग) 112 110 155 4/5 15.80 6.16 0
8 एडम जांपा (ऑस्ट्रेलिया) 118 115 153 5/19 20.34 7.35 1
9 शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 129 126 149 5/20 20.91 6.81 2
10 रिजवान बट्ट (बहरीन) 95 94 145 6/9 15.90 6.78 4
11 संदीप लामिछाने (नेपाल) 78 78 142 5/9 12.76 6.14 2
11 मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) 138 133 142 4/11 23.85 7.17 0
11 मार्क अडायर (आयरलैंड) 100 100 142 4/13 19.80 7.82 0
14 अर्शदीप सिंह (भारत) 93 91 140 5/51 19.77 8.51 1

T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

रैंक गेंदबाज मैच पारी विकेट बेस्ट औसत इकॉनमी 5 विकेट
1 अर्शदीप सिंह 93 91 140 5/51 19.77 8.51 1
2 जसप्रीत बुमराह 98 95 124 4/15 18.18 6.52 0
3 हार्दिक पंड्या 138 125 114 4/16 27.13 8.34 0
4 अक्षर पटेल 104 97 105 3/9 22.46 7.52 0
5 युजवेंद्र चहल 80 79 96 6/25 25.09 8.19 1
6 कुलदीप यादव 54 52 95 5/17 13.74 6.95 2
7 भुवनेश्वर कुमार 87 86 90 5/4 23.10 6.96 2
8 वरुण चक्रवर्ती 49 46 75 5/17 17.34 7.58 2
9 रविचंद्रन अश्विन 65 65 72 4/8 23.22 6.90 0
10 रवि बिश्नोई 51 50 71 4/13 20.21 7.48 0

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *