गाजियाबाद में एक युवक को तवे से पीटा- VIDEO:ट्रोनिका सिटी में महिलाओं ने हाथ पकड़कर रखे, युवती मारती रही

गाजियाबाद में एक युवक को तवे से पीटा- VIDEO:ट्रोनिका सिटी में महिलाओं ने हाथ पकड़कर रखे, युवती मारती रही

गाजियाबाद में 25 साल के एक युवक को तवे से पीटने की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की है। जिसमें गली में महिलाएं खड़ी हैं, यहां युवक के हाथ पकड़कर उसे पीटा जा रहा है। युवती गली में युवक पर एक के बाद कई तवे बरसाती है। इसके बाद आसपास के लोग युवक को बचाव करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। तस्वीरों में देखिए मारपीट… पड़ोस के हैं दोनों पक्ष मारपीट की यह घटना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुश्ता पुलिस चौकी से कुछ दूरी की है। जहां गली में एक साइड ऑटो खड़े हुए दिख रहे हैं। 23 सेकेंड की वीडियो सामने आई है। जिसमें एक युवती गली में युवक को तवे से वार कर रही है। महिला समेत चार- 5 व्यक्ति भी इस युवक को घेरे खड़े हैं। एक के बाद दूसरा वार किया जाता है। युवक हाथ छुड़ाने का प्रयास करता है लेकिन लोग उसे नहीं छोड़ रहे। वीडियो बनाने पर विरोध गली में जिन लोगों के घर हैं वह भी अपने घरों से झांक रहे हैं। इसके बाद महिला एक दूसरे के साथ झगड़ा कर रहीं रहीं है। गली में सामने से एक महिला वीडियो बनाती है तो महिला जाकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करती है। जिसके बाद भीड़ में खड़ा एक युवक भी वीडियो बनाने वाली महिला को कहता है कि तमीज में भाभी… SHO ट्रोनिका सिटी का कहना है कि मारपीट की एक वीडियो सामने आई है, इसकी जांच कराई जा रही है। दोनों ही पक्षों के लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें पुलिस ने मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *