झारखंड के जामताड़ा से होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे में राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे का काम होगा। इसके कारण जामताड़ा और आसपास के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे की 53 और दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ट्रेन समेत कुल 54 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी और कुछ के समय में भी बदलाव होगा। हावड़ा-पटना, हावड़ा-मोकामा समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रद्द होने वाली ट्रेनों में 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 27 सितंबर को शामिल है। 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर और 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 25, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर तथा 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 26 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 30 सितंबर से 4 अक्टूबर और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 1 से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। कोलकाता-गाजीपुर सिटी, कोलकाता-आरा गरीब रथ, कोलकाता-जयनगर, कोलकाता-आजमगढ़, मिथिलांचल, तिरहुत, गंगासागर समेत कई ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा। रांची, टाटानगर, पुरी, जयनगर, दरभंगा और गोरखपुर से जुड़ी कई ट्रेनें भी इससे प्रभावित रहेंगी। झारखंड की कई ट्रेनें भी प्रभावित झारखंड से जुड़ी ट्रेनों में 18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, 18119/18120 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस, 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस, 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस और 28181/28182 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी। 18405/18406 पुरी-पटना और 18419/18420 पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी। वहीं 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किऊल से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी 3 अक्टूबर को तीन घंटे और 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी। कई ट्रेनों के बदले रूट, अतिरिक्त ठहराव भी मिलेगा 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो 25 सितंबर को किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड लाइन से चलेगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा, कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त, कोलकाता-नांगल डैम गुरुमुखी सुपरफास्ट, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलेंगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ, हावड़ा-रक्सौल मिथिला और सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। हावड़ा-देहरादून उपासना और कुंभ एक्सप्रेस भी प्रधानखंता-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे में भी परिचालन प्रभावित दक्षिण पूर्व रेलवे में जीसीटी के तहत निजी साइडिंग की कमीशनिंग से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 से 22 सितंबर तक परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 13512/13511 आसनसोल-आदित्यपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 20 और 22 सितंबर को पुरुलिया में शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके कारण इन दोनों तिथियों में पुरुलिया-आदित्यपुर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी। झारखंड के जामताड़ा से होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे में राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे का काम होगा। इसके कारण जामताड़ा और आसपास के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे की 53 और दक्षिण पूर्व रेलवे की एक ट्रेन समेत कुल 54 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनें बीच के स्टेशनों तक ही चलेंगी और कुछ के समय में भी बदलाव होगा। हावड़ा-पटना, हावड़ा-मोकामा समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रद्द होने वाली ट्रेनों में 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल 27 सितंबर को शामिल है। 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर और 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस 25, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर तथा 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस 26 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 30 सितंबर से 4 अक्टूबर और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 1 से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। कोलकाता-गाजीपुर सिटी, कोलकाता-आरा गरीब रथ, कोलकाता-जयनगर, कोलकाता-आजमगढ़, मिथिलांचल, तिरहुत, गंगासागर समेत कई ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा। रांची, टाटानगर, पुरी, जयनगर, दरभंगा और गोरखपुर से जुड़ी कई ट्रेनें भी इससे प्रभावित रहेंगी। झारखंड की कई ट्रेनें भी प्रभावित झारखंड से जुड़ी ट्रेनों में 18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, 18119/18120 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस, 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस, 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस और 28181/28182 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी। 18405/18406 पुरी-पटना और 18419/18420 पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस भी प्रभावित होंगी। वहीं 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किऊल से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी 3 अक्टूबर को तीन घंटे और 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी। कई ट्रेनों के बदले रूट, अतिरिक्त ठहराव भी मिलेगा 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो 25 सितंबर को किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड लाइन से चलेगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा, कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त, कोलकाता-नांगल डैम गुरुमुखी सुपरफास्ट, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलेंगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ, हावड़ा-रक्सौल मिथिला और सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। हावड़ा-देहरादून उपासना और कुंभ एक्सप्रेस भी प्रधानखंता-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे में भी परिचालन प्रभावित दक्षिण पूर्व रेलवे में जीसीटी के तहत निजी साइडिंग की कमीशनिंग से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 से 22 सितंबर तक परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। वहीं 13512/13511 आसनसोल-आदित्यपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 20 और 22 सितंबर को पुरुलिया में शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके कारण इन दोनों तिथियों में पुरुलिया-आदित्यपुर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

