औरैया में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम:देवू शेरपुर-श्रीराम मटेलर में कड़ा मुकाबला, सतेंद्र, रिषभ और प्रांशू ने कुश्तियां जीतीं

औरैया में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम:देवू शेरपुर-श्रीराम मटेलर में कड़ा मुकाबला, सतेंद्र, रिषभ और प्रांशू ने कुश्तियां जीतीं

औरैया शहर के भड़ारीपुर स्थित मजरा खेरे में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के दूसरे और आखिरी दिन जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और पंचायत सदस्य लालू ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। इस दौरान पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए, जिससे दर्शक रोमांचित हो गए। अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी पुरानी परंपराएं और संस्कृति समाज में जीवित रहती हैं। उन्होंने जोर दिया कि नई पीढ़ी मोबाइल के जरिए पुरानी परंपराएं देख रही है, ऐसे में जमीनी स्तर पर ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इससे पहले आयोजकों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। दंगल की पहली कुश्ती अंकित भदसान और सतेंद्र शेरपुर के बीच हुई, जिसमें सतेंद्र ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती में रिषभ नैनापुर ने योगेश भदसान को हराकर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में प्रांशू घराना ने आनंद उरसाना को हराया। वहीं, देवू शेरपुर सरैयां और श्रीराम मटेलर का पुरवा के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चला, लेकिन आखिर में कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई। इस मौके पर नितिन अवस्थी, हरी मिश्रा, गजेंद्र सिंह सेंगर, मुनुआ बाबा, हीरा सिंह, लालू सेंगर, शिवबाबू सेंगर, सौरभ सेंगर, मान सिंह राजावत, घनश्याम सेंगर और मनोज सेंगर समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *