बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलुआही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात कलुआही मुख्य चौक स्थित ग्रामीण बैंक के सामने से एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही निवासी शिवकला देवी (45 वर्ष) पति जयसी लाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पास से कुल 124 बोतल (37.200 लीटर) नेपाली सौफी शराब बरामद की है। कलुआही थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बादल कुमार अपनी टीम और महिला सिपाहियों के साथ क्षेत्र में विशेष शराब छापेमारी अभियान पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुख्य चौक पर मेन रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक महिला थैलों में शराब लेकर खड़ी है और टेम्पो पकड़कर कहीं निकलने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को अचानक सामने देख महिला ने झोले छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला के पास मौजूद तीन अलग-अलग झोलों से क्रमशः 34, 30 और 20 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद जब महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसने अपनी ओढ़नी के भीतर शातिराना तरीके से 40 और बोतलें छिपा रखी थीं। पुलिस ने कुल 124 बोतलें जब्त की हैं, जो 300 मिलीलीटर की पैकिंग में नेपाली देसी ‘सौफी’ शराब हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला शिवकला देवी ने पुलिस को बताया कि वह जयनगर-नेपाल बॉर्डर से चोरी-छिपे शराब की खेप लाती है और आस-पास के गांवों में ऊंचे दामों पर बेचती है। उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। कलुआही थाना प्रभारी पायल भारती ने बताया की इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत कांड संख्या 240/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलुआही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात कलुआही मुख्य चौक स्थित ग्रामीण बैंक के सामने से एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के गोबराही निवासी शिवकला देवी (45 वर्ष) पति जयसी लाल राम के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पास से कुल 124 बोतल (37.200 लीटर) नेपाली सौफी शराब बरामद की है। कलुआही थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बादल कुमार अपनी टीम और महिला सिपाहियों के साथ क्षेत्र में विशेष शराब छापेमारी अभियान पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुख्य चौक पर मेन रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास एक महिला थैलों में शराब लेकर खड़ी है और टेम्पो पकड़कर कहीं निकलने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को अचानक सामने देख महिला ने झोले छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला के पास मौजूद तीन अलग-अलग झोलों से क्रमशः 34, 30 और 20 बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद जब महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसने अपनी ओढ़नी के भीतर शातिराना तरीके से 40 और बोतलें छिपा रखी थीं। पुलिस ने कुल 124 बोतलें जब्त की हैं, जो 300 मिलीलीटर की पैकिंग में नेपाली देसी ‘सौफी’ शराब हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला शिवकला देवी ने पुलिस को बताया कि वह जयनगर-नेपाल बॉर्डर से चोरी-छिपे शराब की खेप लाती है और आस-पास के गांवों में ऊंचे दामों पर बेचती है। उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। कलुआही थाना प्रभारी पायल भारती ने बताया की इस संबंध में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत कांड संख्या 240/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

