कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…कपड़े के मैक्स शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से उठता धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया। वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई’ के सिंगर सुनील लोधी ने कहा- अगर मौका मिला तो अभिनेता सनी देओल के लिए गाना गाना चाहता हूं। इधर, गोविंद नगर में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी ने शव देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार खबरें पढ़िए- 1. कानपुर दवा कारोबारी मर्डर केस- अब बेटा भी गिरफ्तार होगा:पुलिस के 6 सवालों में फंसा सुब्रत; पत्नी, सुपारी किलर से कराया जाएगा सामना कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी मर्डर विनीत मिनोचा केस में बेटे सुब्रत के खिलाफ पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर उसकी गिरफ्तारी लगभग तय है। सुब्रत को पिछले 2 दिनों से लगातार पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुला रही है। पूछताछ में उसने कई सवालों के जवाब दिए, तो कई में वह चुप रहा। पढ़िए पूरी खबर… 2. रावतपुर में 15 साल की छात्रा की मौत: पिता बोले-डॉक्टरों के इलाज में लापरवाही से मौत, संदिग्ध हालात में लगा करंट रावतपुर में 15 साल की नौवीं कक्षा की छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप भी लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़िए पूरी खबर… 3. कानपुर में 4 रास्तों पर 300 से ज्यादा गड्ढे निकले: उच्च शिक्षा मंत्री ने गड्ढामुक्त बताया था, लोग बोले- वो VIP गाड़ी से चलते, उन्हें नहीं दिखे होंगे कानपुर में उच्च शिक्षा मंत्री और प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को कहा था कि शहर में उन्हें सड़कें ठीक मिलीं और कोई गड्ढा नहीं दिखा। शुक्रवार को दैनिक भास्कर ने सर्किट हाउस से जुड़े 4 प्रमुख रास्तों की पड़ताल की। इस दौरान करीब 300 से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे मिले। कई जगह सड़क उखड़ी और पानी-मिट्टी भरी मिली। पढ़िए पूरी खबर… 4. टेंडर घोटाले के बाद केयरटेकर विभाग में भ्रष्टाचार: परिवार-सहकर्मियों संग फर्म बनाकर फर्जी किया भुगतान, खानपान में 8 महीने में 73 लाख खर्च कानपुर नगर निगम के केयरटेकर विभाग में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि केयरटेकर ने परिवार और सहकर्मियों के साथ मिलकर फर्म बनाई और सरकारी धन का दुरुपयोग किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम पर फर्म बनाकर फर्जी बिलों से भुगतान कराने की शिकायत भी हुई है। डीएम के निर्देश पर जांच शुरू की गई है। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में मैक्स शोरूम में लगी भीषण आग: 2 किमी से दिख रहा धुएं का गुबार, जान बचाकर बाहर भागे स्टाफकर्मी कानपुर में कपड़े के मैक्स शोरूम में आग लग गई। घटना कल्याणपुर के केशवपुरम इलाके में 7 बजकर 15 मिनट पर हुई। आग ने शोरूम के बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। यहां काम करने वाले स्टाफ और ग्राहकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग से बने धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिख रहा है। पढ़िए पूरी खबर… 6. जालंधर सिटी यार्ड में काम के चलते ट्रेनें डायवर्ट:कानपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द उत्तर रेलवे के जालंधर सिटी यार्ड में पुल संख्या-28 पर पुराने गर्डर हटाकर नए PSC स्लैब लगाए जाएंगे। इसके लिए ट्रैफिक और OHE ब्लॉक लिया जाएगा। 6 से 10 अक्टूबर तक जम्मू तवी, अमृतसर और होशियारपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे और कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा। अमृतसर से चलने वाली ट्रेनें देरी से रवाना होंगी। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर में चमड़ा कारोबारी ने बाइकें फूंकी: घर के अंदर खड़ी 3 गाड़ियों में लगाई आग, बाल-बाल बचे परिजन कानपुर के जाजमऊ स्थित गज्जूपुरवा में गुरुवार रात मानसिक रूप से अस्वस्थ चमड़ा कारोबारी ने घर में खड़ी तीन बाइकों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दूसरी मंजिल पर आरोपी के चार बेटों के परिवार समेत करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे। आसपास के लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाई। पढ़िए पूरी खबर… 8. दवा कारोबारी हत्याकांड में सुपारी किलर की बेल खारिज: कानपुर में विशाल की मां बोली- बेटे पर सारा आरोप थोपा गया दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में शुक्रवार को जमानत अर्जी को लेकर नया विवाद सामने आया। सुपारी किलर विशाल गौतम की मां सुशीला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी के बिना बेटे की जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई। शिकायत पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच के आदेश दिए। अर्जी 15 सितंबर को खारिज हो चुकी है। पढ़िए पूरी खबर… 9. ‘मैं सनी देओल के लिए गाना चाहता हूं’: कानपुर में ‘हनुमान अंश’ सिंगर सुनील लोधी बोले- नहीं सोचा था, मेरा गाना विदेशों तक पहुंचेगा फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई’ के सिंगर सुनील लोधी शुक्रवार को कानपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आवाज में गाया हुआ गाना देश ही नहीं, विदेशों में भी सुना और पसंद किया जाएगा। अगर मौका मिला तो बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के लिए गाना गाना चाहता हूं। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर-मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाला गैंग का पर्दाफाश: पूर्व टेक्नीशियन निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार बिठूर में मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें टेलीकॉम कंपनी का पूर्व टेक्नीशियन भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जानकारी होने के कारण वह साथियों को उपकरणों की पहचान और उन्हें निकालने का तरीका बताता था। गिरोह ने कई थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कबूली हैं। पढ़िए पूरी खबर…

