ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:राजलदेसर में रेलवे अंडरब्रिज के पास हादसा, पुलिस ने मामले में जांच शुरू की

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:राजलदेसर में रेलवे अंडरब्रिज के पास हादसा, पुलिस ने मामले में जांच शुरू की

चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा रेलवे अंडरब्रिज के पास हुआ। राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम ने बताया कि बीकानेर से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से यह घटना हुई। मृतक की पहचान राजलदेसर के वार्ड दो निवासी हरिराम जाट (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *