गुमला में महिला का शव फंदे से लटका मिला:मृतका के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- मारपीट कर गला दबाकर किया मर्डर

गुमला में महिला का शव फंदे से लटका मिला:मृतका के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- मारपीट कर गला दबाकर किया मर्डर

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव में एक महिला का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अमरेंद्र साहू की पत्नी सुलंती देवी के रूप में हुई है। शव घर में एस्बेस्टस के पाइप पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकी थी। सूचना मिलने पर घाघरा थाना के कुहीपाट बरवा टोली के एसआई मृत्युंजय मिश्रा शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था पुलिस को मृतका के परिजन अनिल साहू ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। वहीं, मृतका के भाई सुनील साहू ने पुलिस को बताया कि सुलंती और उनके पति अमरेंद्र साहू के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सुलंती के साथ मारपीट भी की जाती थी। सुनील साहू ने अमरेंद्र साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुलंती की मारपीट कर गला दबाकर हत्या की और फिर शव को रस्सी से लटका दिया। उन्होंने पुलिस से मामले की विशेष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *