बेगूसराय में विश्वकर्मा पूजा के दौरान फायरिंग:भतीजे ने चाचा को पीछे से मारी गोली, जांघ के पार हुई बुलेट; पत्नी बोली- कोई विवाद नहीं है

बेगूसराय में विश्वकर्मा पूजा के दौरान फायरिंग:भतीजे ने चाचा को पीछे से मारी गोली, जांघ के पार हुई बुलेट; पत्नी बोली- कोई विवाद नहीं है

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित करैटांर गांव में विश्वकर्मा पूजा समारोह के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के देवस्थान के पास पूजा में शामिल होने आए अमोल महतो(52) को उनके ही भतीजे ने पीछे से गोली मार दी। गोली अमोल महतो की जांघ में लगी और आर-पार निकल गई। वारदात के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना करैटांर गांव स्थित चंडिका स्थान और बजरंगबली मंदिर परिसर के पास की है। घायल पेशे से पशुपालक और किसान हैं। गुरुवार देर शाम मवेशी चराकर खेत से घर लौटे थे। हाथ-मुंह धोने के बाद मंदिर के पास चले गए, जहां परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण पूजा-अर्चना कर रहे थे। अमोल महतो पूजा देख रहे थे, तभी पहुंचे हमलावर ने पीछे से उन पर गोली चला दी। ग्रामीणों की मदद से लाया अस्पताल पत्नी अनीता देवी ने बताया कि विश्वकर्मा बाबा का पूजन चल रहा था। चार भाई और परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे। मेरे पति पूजा देखने के लिए खड़े थे। तभी पीछे से हमलावर आ धमका। मेरे पति ने पीछे मुड़कर देखा तक नहीं था कि उसने अचानक गोली चला दी। तेज आवाज आई तो हम लोग चौंक गए। मैंने अपनी आंखों से देखा कि गोली मारकर आरोपी तेजी से भाग रहा था। गोली सीधे मेरे पति की जांघ में लगी और चीरती हुई बाहर निकल गई। वे वहीं जमीन पर गिर पड़े और बहुत खून बहने लगा। हमने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर आए। ‘हमला क्यों किया, इसके बारे में जानकारी नहीं है’ अनीता देवी ने बताया कि गोली चलाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके अपने ही परिवार का सदस्य है। आरोपी सुशील कुमार, मुन्ना महतो का बेटा है। रिश्ते में वह मेरे पति का सगा भतीजा लगता है। आरोपी से कोई विवाद नहीं था। पूजा के अवसर पर सगे भतीजे ने अचानक जानलेवा हमला क्यों किया है, पता नहीं। इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है इलाज फिलहाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली जांघ के आर-पार हो गई है, जिससे काफी मात्रा में खून बहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घायल और उनकी पत्नी अनीता देवी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुशील कुमार गांव छोड़कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित करैटांर गांव में विश्वकर्मा पूजा समारोह के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के देवस्थान के पास पूजा में शामिल होने आए अमोल महतो(52) को उनके ही भतीजे ने पीछे से गोली मार दी। गोली अमोल महतो की जांघ में लगी और आर-पार निकल गई। वारदात के बाद चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना करैटांर गांव स्थित चंडिका स्थान और बजरंगबली मंदिर परिसर के पास की है। घायल पेशे से पशुपालक और किसान हैं। गुरुवार देर शाम मवेशी चराकर खेत से घर लौटे थे। हाथ-मुंह धोने के बाद मंदिर के पास चले गए, जहां परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण पूजा-अर्चना कर रहे थे। अमोल महतो पूजा देख रहे थे, तभी पहुंचे हमलावर ने पीछे से उन पर गोली चला दी। ग्रामीणों की मदद से लाया अस्पताल पत्नी अनीता देवी ने बताया कि विश्वकर्मा बाबा का पूजन चल रहा था। चार भाई और परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे। मेरे पति पूजा देखने के लिए खड़े थे। तभी पीछे से हमलावर आ धमका। मेरे पति ने पीछे मुड़कर देखा तक नहीं था कि उसने अचानक गोली चला दी। तेज आवाज आई तो हम लोग चौंक गए। मैंने अपनी आंखों से देखा कि गोली मारकर आरोपी तेजी से भाग रहा था। गोली सीधे मेरे पति की जांघ में लगी और चीरती हुई बाहर निकल गई। वे वहीं जमीन पर गिर पड़े और बहुत खून बहने लगा। हमने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर आए। ‘हमला क्यों किया, इसके बारे में जानकारी नहीं है’ अनीता देवी ने बताया कि गोली चलाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके अपने ही परिवार का सदस्य है। आरोपी सुशील कुमार, मुन्ना महतो का बेटा है। रिश्ते में वह मेरे पति का सगा भतीजा लगता है। आरोपी से कोई विवाद नहीं था। पूजा के अवसर पर सगे भतीजे ने अचानक जानलेवा हमला क्यों किया है, पता नहीं। इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है इलाज फिलहाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली जांघ के आर-पार हो गई है, जिससे काफी मात्रा में खून बहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल दोनों जगह पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घायल और उनकी पत्नी अनीता देवी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुशील कुमार गांव छोड़कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *