गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर लेडी बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की तफ्तीश में कई चौंकाने वाला खुलासे हुए हैं। एसआईटी ने मामले में पूरी घटना की कड़ियों को रविवार (13 सितंबर) से जोड़ना शुरू कर दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी कल्याण बैंसला रविवार को अपने चचेरे भाई लवनीश और दो अन्य दोस्तों के साथ एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल के नाइट क्लब ‘दी एम्पायर क्लब’ पहुंचा था। जहां शराब तक परोसी गई थी। सुबह छह बजे क्लब से निकलने के बाद कल्याण बैंसला ने मारुति सियाज की स्टीयरिंग संभाली। कार में बगल वाली पैसेंजर सीट पर उसका भाई लवनीश बैठा हुआ था। क्लब से निकलकर वे गोल्फ कोर्स रोड की तरफ बढ़े। सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास इनकी मुलाकात पहली बार सिया और उसके दोस्तों से हुई थी। जहां उसने सिया को इशारे करने के बाद टक्कर मारी थी। एसआईटी ने एम्पायर क्लब की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की ट्रैवल और स्टे हिस्ट्री भी अब खंगाली है। फुटेज की मदद से आरोपियों की गतिविधियों, क्लब में एंट्री- एग्जिट का सटीक समय देखा गया। नाइट क्लब से टक्कर मारने तक की टाइमलाइन एक्शन कैमरा का पूरा सच पुलिस को सौंपा यह पूरी वारदात पीड़िता के हेलमेट और बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सिया ने अपनी राइड की पूरी फुटेज जांच टीम को सौंप दी हैं। एक्शन कैमरा, गोल्फ कोर्स रोड के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है। ब्लड और यूरिन सैंपल्स को लैब भेजा पुलिस ने कार में मौजूद बाकी दो अन्य दोस्तों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही, कल्याण बैंसला के ब्लड और यूरिन सैंपल्स को लैब भेजा गया है ताकि मेडिकल रिपोर्ट के जरिए कानूनी रूप से कोर्ट में उसके नशे में होने की बात साबित की जा सके। सीन रिक्रेएशन किया सीन रिक्रेएशन के दौरान ये भी पता चला कि आरोपियों ने पीछा करने के दौरान कई बार कार की रफ्तार बढ़ाई और अंत में बाइक को निशाना बनाया। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, कार की सीसीटीवी ट्रैकिंग और संभावित भागने के रास्तों की जांच चल रही है। एसआईटी अब आरोपियों के बीच आपसी संबंध, क्लब में उनकी गतिविधियों और घटना के बाद उनके भागने के मार्ग की विस्तार से जांच कर रही है। एम्पायर क्लब के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। एंपायर क्लब बोले-हमारे पास सुबह तक क्लब खोलने का लाइसेंस एंपायर क्लब के पार्टनर सत्या ने बताया कि उनके पास सुबह सात बजे तक क्लब खोलने का लाइसेंस है। छह बजकर चार मिनट पर कल्याण बैंसला और उसके साथी निकल गए थे। सभी कस्टमर जाने के बाद हमने रविवार को क्लब छह बजकर 15 मिनट पर बंद कर दिया था। पुलिस जांच के लिए क्लब में आई थी और जो भी डॉक्यूमेंट्स और सीसीटीवी मांगी गई, वो सब चीजें प्रोवाइड करवा दी हैं। ——————————— गुरुग्राम हिट एंड रन केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारी, VIDEO:आरोपी खुद को बता रहा इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर; बोला-मैंने बाइक धीमे चलाने को कहा गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारी, VIDEO:आरोपी खुद को बता रहा इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर; बोला-मैंने बाइक धीमे चलाने को कहा गुरुग्राम हिट एंड रन केस में SIT बनाई:कल्याण बैंसला 2 दिन के रिमांड पर; लेडी बाइकर बोलीं-फॉलोअर्स के लिए नहीं किया, मुझे सब जानते हैं

