कौशांबी में सिराथू क्षेत्र में गुरुवार शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन को सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कई दावे किए। केशव मौर्य पर साधा निशाना इंद्रजीत सरोज ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 300 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी और सिराथू को छोड़ दिया है और उनके शहर उत्तरी से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सरोज ने कहा कि केशव मौर्य उत्तर प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ें, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पर भी टिप्पणी सपा नेता ने जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने उन्हें ‘गोबर और झाड़ू वाली मंत्री’ कहकर तंज कसा और कहा कि ऐसी मंत्री से जिले का भला नहीं होगा। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए इंद्रजीत सरोज ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे और सड़कें धंस गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील और थाने लूट के अड्डे बन गए हैं और अधिकारी बेलगाम हैं। ये आरोप सरोज ने अपने संबोधन के दौरान लगाए। मायावती और भाजपा पर भी निशाना सरोज ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने बसपा के कमजोर होने के लिए उनकी नीतियों को जिम्मेदार बताया। इसके अलावा भाजपा की एक सांसद की ओर से जेन-जी को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच रहने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।

