सोनभद्र के रेणुकूट निवासी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह को सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए नेशनल रेफरी चुना गया है। प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर 2026 तक हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, जटल में आयोजित होगी। विश्व चैंपियनशिप में जीत चुके हैं रजत पदक रवि सिंह विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियों से रेणुकूट और सोनभद्र का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन के बाद अब नेशनल रेफरी के तौर पर चयन उनके खेल अनुभव में एक और उपलब्धि है। रवि सिंह नेशनल रेफरी, एनआईएस कोच और चौथी डान ब्लैक बेल्ट हैं। खिलाड़ियों को देते हैं प्रशिक्षण रवि सिंह ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देते हैं, ताकि वे अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कौशल सीख सकें। हिण्डालको कंपनी में अपनी ड्यूटी निभाने के साथ रवि सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेशनल रेफरी चुने जाने पर हिण्डालको रेणुकूट, सोनभद्र और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

