सांसद सुधाकर सिंह ने बाढ़ इंस्पेक्शन को बताया इवेंट:केंद्रीय मंत्री और CM के दौरे पर उठाए सवाल, बोले- आपदा में भी प्रचार को प्राथमिकता

सांसद सुधाकर सिंह ने बाढ़ इंस्पेक्शन को बताया इवेंट:केंद्रीय मंत्री और CM के दौरे पर उठाए सवाल, बोले- आपदा में भी प्रचार को प्राथमिकता

बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने निशाना साधा है। सांसद ने एक वीडियो जारी कर बाढ़ निरीक्षण के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें सड़क पर एक गाड़ी खड़ी दिख रही है। एनडीआरएफ की नाव में बैठकर सड़क किनारे बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परेशान – सांसद इसी दौरान निरीक्षण का वीडियो बनाया गया, जिसे सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ का जायजा लेने बिहार आए थे। लेकिन, बाढ़ के निरीक्षण को भी एक इवेंट और दिखावा बना दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि दिखावे के लिए नाव पर चढ़ना, कैमरों के सामने निरीक्षण करना और फिर तस्वीरों व वीडियो का प्रचार करना, क्या यही आपदा प्रबंधन है? सांसद ने आगे कहा कि जब जनता बाढ़ में डूबी हुई है और लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परेशान हैं, तब सत्ता की ओर से इस तरह के दृश्य सजाकर उनका प्रचार करना संवेदनहीन लगता है। बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की ली जानकारी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आपदा की गंभीरता के बीच भी प्रचार को प्राथमिकता दी जा रही है। सुधाकर सिंह ने अपने वीडियो के साथ जारी पोस्ट में लिखा कि यह वही सोच है, जो हर आपदा में राहत से पहले अवसर और प्रचार तलाशती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की असली समस्याओं पर ध्यान देने और राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति व राहत कार्यों की जानकारी ली। सांसद के वीडियो जारी करने के बाद बाढ़ निरीक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने निशाना साधा है। सांसद ने एक वीडियो जारी कर बाढ़ निरीक्षण के तरीके पर सवाल उठाए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें सड़क पर एक गाड़ी खड़ी दिख रही है। एनडीआरएफ की नाव में बैठकर सड़क किनारे बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परेशान – सांसद इसी दौरान निरीक्षण का वीडियो बनाया गया, जिसे सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ का जायजा लेने बिहार आए थे। लेकिन, बाढ़ के निरीक्षण को भी एक इवेंट और दिखावा बना दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि दिखावे के लिए नाव पर चढ़ना, कैमरों के सामने निरीक्षण करना और फिर तस्वीरों व वीडियो का प्रचार करना, क्या यही आपदा प्रबंधन है? सांसद ने आगे कहा कि जब जनता बाढ़ में डूबी हुई है और लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए परेशान हैं, तब सत्ता की ओर से इस तरह के दृश्य सजाकर उनका प्रचार करना संवेदनहीन लगता है। बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की ली जानकारी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आपदा की गंभीरता के बीच भी प्रचार को प्राथमिकता दी जा रही है। सुधाकर सिंह ने अपने वीडियो के साथ जारी पोस्ट में लिखा कि यह वही सोच है, जो हर आपदा में राहत से पहले अवसर और प्रचार तलाशती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की असली समस्याओं पर ध्यान देने और राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति व राहत कार्यों की जानकारी ली। सांसद के वीडियो जारी करने के बाद बाढ़ निरीक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *