गयाजी- तेजस राजधानी से 17.749 किलो गांजा बरामद:8.87 लाख की खेप के साथ पटना सिटी का तस्कर गिरफ्तार; रेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा

गयाजी- तेजस राजधानी से 17.749 किलो गांजा बरामद:8.87 लाख की खेप के साथ पटना सिटी का तस्कर गिरफ्तार; रेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा

गयाजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तेजस राजधानी ट्रेन से टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 87 हजार 450 रुपए है। मौके से एक यात्री की गिरफ्तारी हुई है। जिसके पास से मोबाइल, आधार कार्ड और रेल टिकट मिला है। आरपीएफ थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस की टीम स्टेशन पर संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। शक के आधार पर ली गई तलाशी सूचना मिलते ही टीम ने स्टेशन पर निगरानी तेज कर दी। बुधवार देर रात ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पहुंची तो टीम ने संबंधित कोच पर नजर रखी। टीम ने कोच संख्या-09 की बर्थ संख्या-21 पर बैठे एक यात्री से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (47 वर्ष) बताया। पटना जिले के पटना सिटी स्थित कैमाशिकोह गांव का रहने वाला है। संदेह होने पर यात्री के सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले, हैंड बैग और ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में तलाशी जारी रखी गई। तलाशी में कुल 17 पैकेट गांजा मिला। इसका कुल वजन टेप सहित 17.749 किलोग्राम था। गांजे की खेप मिलने के बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रात 1:20 बजे हुई गिरफ्तारी पूरी कार्रवाई के बाद संबंधित यात्री को 17 सितंबर की रात 1:20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा, मोबाइल फोन और अन्य आवश्यक कागजात को जब्त करते हुए आरोपी मनोज कुमार वर्णवाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, गयाजी को सौंप दिया गया है। RPF-GRP की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस के जवान एवं अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त टीम में स.उ.नि. रणधीर कुमार, प्र.आ. सचिन्द्र कुमार सिंह, आ. विकास कुमार, आ. कुमार नरेंद्र, आ. अरुण कुमार सिंह, प्र.आ. सर्वजीत राय, आ. दीपक ओझा, उ.नि. मुकेश कुमार, आ. अमित कुमार और हवलदार-15 अलख कुमार सिंह शामिल थे। गयाजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तेजस राजधानी ट्रेन से टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 87 हजार 450 रुपए है। मौके से एक यात्री की गिरफ्तारी हुई है। जिसके पास से मोबाइल, आधार कार्ड और रेल टिकट मिला है। आरपीएफ थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस की टीम स्टेशन पर संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। शक के आधार पर ली गई तलाशी सूचना मिलते ही टीम ने स्टेशन पर निगरानी तेज कर दी। बुधवार देर रात ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पहुंची तो टीम ने संबंधित कोच पर नजर रखी। टीम ने कोच संख्या-09 की बर्थ संख्या-21 पर बैठे एक यात्री से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (47 वर्ष) बताया। पटना जिले के पटना सिटी स्थित कैमाशिकोह गांव का रहने वाला है। संदेह होने पर यात्री के सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके झोले, हैंड बैग और ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में तलाशी जारी रखी गई। तलाशी में कुल 17 पैकेट गांजा मिला। इसका कुल वजन टेप सहित 17.749 किलोग्राम था। गांजे की खेप मिलने के बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रात 1:20 बजे हुई गिरफ्तारी पूरी कार्रवाई के बाद संबंधित यात्री को 17 सितंबर की रात 1:20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा, मोबाइल फोन और अन्य आवश्यक कागजात को जब्त करते हुए आरोपी मनोज कुमार वर्णवाल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, गयाजी को सौंप दिया गया है। RPF-GRP की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में आरपीएफ, जीआरपी और सीपीडीएस के जवान एवं अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त टीम में स.उ.नि. रणधीर कुमार, प्र.आ. सचिन्द्र कुमार सिंह, आ. विकास कुमार, आ. कुमार नरेंद्र, आ. अरुण कुमार सिंह, प्र.आ. सर्वजीत राय, आ. दीपक ओझा, उ.नि. मुकेश कुमार, आ. अमित कुमार और हवलदार-15 अलख कुमार सिंह शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *