मेरठ में पेड़ से गिरकर युवक की मौत:शहद निकालने चढ़ा था, मधुमक्खियों के अटैक से अचानक गिरा

मेरठ में पेड़ से गिरकर युवक की मौत:शहद निकालने चढ़ा था, मधुमक्खियों के अटैक से अचानक गिरा

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर नई बस्ती निवासी राहुल (26) पुत्र चंद्रपाल की गुरुवार को पेड़ से गिरकर मौत हो गई। राहुल पसवाड़ा पेपर मिल में काम करता था। गुरुवार को राहुल कंपनी कैंपस में लगे एक पेड़ पर चढ़ा था। उसे इस पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालना था। जानकारी न होने के कारण राहुल यूंही पेड़ पर छत्ते से शहद निकालने चढ़ गया। अचानक उस पर बी-अटैक हो गया। मधुमक्खियों के हमले से राहुल घबरा गया। अचानक उसका पैर पेड़ से फिसल गया।
पैर फिसलते ही वो नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से राहुल बुरी तरह घायल हो गया। कंपनी के अन्य कर्मचारी उसे तुरंत केएमसी अस्पताल बागपत रोड पर लेकर गए। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही राहुल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत के बाद से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।
मां सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *