बिजनौर गंगा नदी में मिले महिला-पुरुष के शव:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कई दिन पुराने लग रहे शवों की पहचान नहीं

बिजनौर गंगा नदी में मिले महिला-पुरुष के शव:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कई दिन पुराने लग रहे शवों की पहचान नहीं

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के दारानगर गंज इलाके में गुरुवार को गंगा नदी के किनारे एक महिला और एक पुरुष के शव मिले। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकालवाया। उनकी पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। यह घटना बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के दारानगर गंज इलाके में गंगा नदी के पास हुई। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति ने नदी में शव देखे। उसने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडे और शहर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि पुलिस को महिला और पुरुष के शव मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला और उनकी पहचान करने की कोशिश की। हालांकि, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सीओ पांडे ने बताया कि दोनों शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। उनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *