उन्नाव में PM मोदी के जन्मदिन पर फल बांटे-रक्तदान किया:जिला अस्पताल में मरीजों को दिए फल, युवाओं ने किया रक्तदान

उन्नाव में PM मोदी के जन्मदिन पर फल बांटे-रक्तदान किया:जिला अस्पताल में मरीजों को दिए फल, युवाओं ने किया रक्तदान

उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को कई सेवा कार्यक्रम हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। इसके साथ ही युवा मोर्चा की अगुवाई में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने फल बांटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और विकास को आगे बढ़ाया है। साथ ही विश्व में भारत की भूमिका को मजबूत किया है। विधायक ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम इसी तरह देश की सेवा करते रहें और भारत को आगे बढ़ाते रहें। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक के अनुसार, शुरुआत में करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया था। शाम तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई थी। पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। इसके अलावा टूल बांटने जैसे दूसरे सेवा कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन दूसरे नेताओं की तरह सिर्फ बड़े या रंगारंग कार्यक्रमों के बजाय सेवा कार्यों के जरिए मनाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इसे सौभाग्य बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। शाम को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के संबंध में विधायक ने बताया कि दीपक के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी दीर्घायु और स्वस्थ रहें तथा देश की उन्नति और प्रगति में इसी तरह योगदान देते रहें। इस दौरान उनके प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त की जाएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *