बागपत में फाइनेंस कंपनी के लोगों ने युवक को पीटा:पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया, जांच जारी

बागपत में फाइनेंस कंपनी के लोगों ने युवक को पीटा:पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया, जांच जारी

बागपत के बड़ौत कोतवाली इलाके में एक युवक से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चार लोग एक युवक को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित युवक का नाम आदिल है। उसने बताया कि उसने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से 11 हजार रुपए का लोन लिया था। इसके बदले में वह 17 हजार रुपए वापस भी कर चुका था। आदिल के मुताबिक, वह फाइनेंस कंपनी के ऑफिस के बाहर से आ रहा था। तभी फाइनेंसर ने उसे रोक लिया। फाइनेंसर के साथ तीन और लोग थे। उन्होंने आदिल को रोका, गाली-गलौज की और फिर बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित आदिल का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट का यह वीडियो बुधवार रात करीब 10 बजे से सामने आया है। पुलिस अधिकारी वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *