बाड़मेर में देवीसिंह सुसाइड मामले में मृतक के परिजन तीन दिनों से मॉर्च्युरी के बाहर चार सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। रात करीब 9 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद चार मांगों पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद तीसरे दिन धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बाद आज मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। तीसरे दिन भी मॉर्च्युरी के बाहर धरना जारी रहा देवीसिंह के सुसाइड मामले में मृतक के परिजन तीन दिनों से जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर चार सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। तीसरे दिन सुबह भजन गायक छोटूसिंह रावणा, रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष भाखरसिंह सोनड़ी, महिला जिलाध्यक्ष मधु परिहार, अनीता चौहान, हरीश सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह समेत युवा और महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं। मृतक के परिजन और समाज के लोग मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। मामले को शांत करवाने के लिए बाड़मेर एसडीएम और डिप्टी बुद्धाराम विश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे। प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता अधिकारियों ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। रात करीब 9 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। इसके बाद देर रात मांगों को लेकर प्रशासन और समाज के लोगों के बीच सहमति बनी। प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद तीसरे दिन धरना समाप्त कर दिया गया। सहमति बनने के बाद परिजन मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। चार मांगों पर प्रशासन ने दी सहमति मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे परिजनों और समाज के लोगों के साथ अधिकारियों ने रात में दोबारा वार्ता की। इसमें प्रशासन ने चार मांगों पर सहमति जताई। पहली मांग के तहत पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई गई एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी मांग के अनुसार इलाके में जब कभी भी भूमिहीनों को जमीन आवंटित की जाएगी, उस समय इस परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी। तीसरी मांग के तहत परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। चौथी मांग के तहत एमएलए प्रियंका चौधरी ने 10 लाख रुपए के सभा भवन की घोषणा की। चार मांगें मानने के बाद परिजन मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए सहमत हुए। एसडीएम भवानीसिंह ने बताया- चार मांगों पर सहमति बनी एसडीएम भवानीसिंह ने बताया कि जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे मृतक के परिजनों से वार्ता की गई। उनकी ओर से रखी गई मांगों में से चार मांगों पर सहमति हुई। मांगें मानने के बाद आज सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। सोमवार को साली से मिलने पत्नी के साथ गया था देवीसिंह सदर थाना एएसआई दादूराम ने बताया कि देवीसिंह (44) पुत्र कबीराराम निवासी गंगासरा, हाल बाड़मेर गादान, सोमवार को पत्नी के साथ साली से मिलने के लिए उनके घर गया था। कुछ देर बाद देवीसिंह बाथरूम जाने की बात कहकर बाहर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद पत्नी ने इधर-उधर देखा और उन्हें ढूंढते हुए खेत की तरफ गईं। खेत में देवीसिंह का शव रोहिड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला। जमीन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर देवीसिंह को प्रताड़ित किया जा रहा था। जमीन को लेकर देवाराम, हिंदूसिंह, गजेसिंह समेत अन्य लोगों पर देवीसिंह को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। अब परिजन इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ….. यह खबर भी पढ़ें… साली के घर आए जीजा ने पेड़ से फंदा लगाया:परिजन बोले- जमीन को लेकर विवाद में जान दी; धरने पर बैठे बाड़मेर में एक युवक के रोहिड़े के पेड़ से लटक कर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक अपनी पत्नी के साथ साली के घर पर गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

