कैंट में रोटरी क्लब ने साक्षरता मिशन किया शुरू

कैंट में रोटरी क्लब ने साक्षरता मिशन किया शुरू

अम्बाला | कैंट में रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया ने एसएस लिटिल एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में बेसिक एजुकेशन एंड लिटरेसी मंथ के तहत साक्षरता मिशन की शुरुआत की। कार्यक्रम में शिक्षाविद रतन सिंह ढिल्लों और गुरदेव सिंह देव के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया। प्रधानाचार्य नीलिमा खंडेकर और मुख्य वक्ता रतन सिंह ढिल्लों ने कहा कि सामाजिक उत्थान और राष्ट्र निर्माण में बुनियादी शिक्षा, साक्षरता और शिक्षक की भूमिका निर्णायक है, और इसे सेवा का सर्वोत्तम माध्यम माना जाना चाहिए। गुरदेव सिंह देव ने रोटरी की विभिन्न सेवाओं और पुरस्कारों की जानकारी साझा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *