गोलचक्कर पर दुकानों की अवैध ऊपरी मंजिलें ढहाईं

गोलचक्कर पर दुकानों की अवैध ऊपरी मंजिलें ढहाईं

भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट में नगर परिषद ने अवैध निर्माण व प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को होटल सील करने के बाद बुधवार को गोलचक्कर पर अवैध बनी दुकान नंबर 7, 8 व 9 की ऊपरी मंजिलों को तोड़ने की कार्रवाई की। इन दुकानों के पास पहली मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी, लेकिन संचालकों ने दो मंजिल से अधिक निर्माण किया था। एसडीएम के निर्देशों पर दोपहर 1 बजे कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण रोकने के लिए जुलाई व अगस्त में नोटिस दिए थे, लेकिन काम जारी रखा गया। कार्रवाई के दौरान मशीन में खराबी आने के कारण शाम 6 बजे काम रोकना पड़ा, जिसे वीरवार को दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं, दुकान संचालकों ने आरोप लगाया कि कैंट में कई अन्य दुकानों का निर्माण भी इसी तरह हुआ है, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर नप ने 3 बड़ी संपत्तियों को सील कर दिया। इनमें गोबिंद नगर स्थित जानकी मार्ट (बकाया 6.16 लाख), गोबिंद नगर में शशिबाला की संपत्ति (बकाया 6.02 लाख) और निकलसन रोड स्थित अनिल कुमार सूद की संपत्ति (बकाया 11.90 लाख) शामिल हैं। इसके अलावा 30 अन्य संपत्तियों के खिलाफ ‘वारंट ऑफ अटैचमेंट’ जारी किया जा चुका है। ^नोटिस के बाद भी जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे, उनके खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध निर्माण को भी बख्शा नहीं जाएगा। -देवेंद्र नरवाल, ईओ, नगर परिषद अम्बाला कैंट।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *