40 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा पंजीकृत हक:30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन-मकान का अधिकार, इंदौर से स्वामित्व योजना की आज शुरुआत

40 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा पंजीकृत हक:30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन-मकान का अधिकार, इंदौर से स्वामित्व योजना की आज शुरुआत

वर्षों से जमीन और मकान पर रहने के बावजूद मालिकाना हक के पक्के दस्तावेज नहीं रखने वाले लोगों के लिए स्वामित्व योजना अब अगले चरण में पहुंच रही है। 17 सितंबर यानि आज इंदौर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिए स्वामित्व योजना के तहत तैयार अधिकार अभिलेखों के पंजीयन की नई प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इंदौर और आसपास के करीब 30 हजार लाभार्थियों को इस अभियान के तहत जमीन-मकान से जुड़े अधिकार का लाभ मिलने की तैयारी है। अब अधिकार पत्र के साथ मिलेगा पंजीकृत दस्तावेज स्वामित्व योजना के तहत गांवों की आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कर वहां रहने वाले लोगों के संपत्ति संबंधी अधिकारों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। अब सरकार इसी रिकॉर्ड में दर्ज पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इससे पहले मिले अधिकार अभिलेख के बाद अब संपत्ति का औपचारिक पंजीकृत दस्तावेज भी मिलेगा। मुफ्त होगी रजिस्ट्री, खर्च सरकार उठाएगी नई प्रक्रिया की खास बात यह है कि पात्र हितग्राहियों से स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने इस प्रक्रिया का खर्च खुद उठाने का फैसला किया है। प्रदेश में अब तक 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 48.32 लाख निजी संपत्तियां शामिल हैं। पंचायत स्तर पर होंगे पंजीयन शिविर पात्र लोगों की सुविधा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को स्थानीय स्तर तक ले जाने की तैयारी है। पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। एक महीने में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य नई व्यवस्था के तहत पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले जहां प्रक्रिया में 4 से 5 महीने तक लगने की बात थी, अब इसे करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। बैंक लोन में भी मदद मिलेगी पंजीकृत दस्तावेज मिलने के बाद संपत्ति का कानूनी रिकॉर्ड मजबूत होगा। सरकार की योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि अधिकार अभिलेख और पंजीकृत दस्तावेज के आधार पर पात्र लोगों को बैंकिंग और ऋण जैसी सुविधाओं में मदद मिल सके। हालांकि लोन की मंजूरी संबंधित बैंक के नियमों के अनुसार ही होगी। इंदौर में 30 हजार लाभार्थियों से शुरुआत इंदौर के कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों को इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में नितिन नबीन नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। स्वामित्व योजना : सवाल-जवाब स्वामित्व योजना क्या है? गांवों की आबादी भूमि का ड्रोन से सर्वे कर वहां रहने वाले लोगों के संपत्ति संबंधी अधिकारों का रिकॉर्ड तैयार करने और मालिकाना हक का दस्तावेज देने की योजना है। केंद्र सरकार ने इसे 2020 में शुरू किया था। प्रॉपर्टी कार्ड और रजिस्ट्री में क्या अंतर है? प्रॉपर्टी कार्ड सर्वे के आधार पर दर्ज मालिकाना हक का रिकॉर्ड है, जबकि रजिस्ट्री संपत्ति का पंजीकृत कानूनी दस्तावेज है। अब पात्र प्रॉपर्टी कार्ड वाली संपत्तियों के पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ किसे मिलेगा? जिन लोगों का नाम स्वामित्व योजना के तहत तैयार अधिकार अभिलेख में दर्ज है, उन्हीं पात्र संपत्तियों का पंजीयन इस अभियान के तहत किया जाएगा। क्या नया आवेदन करना होगा? नहीं। यह नया आवेदन लेने की प्रक्रिया नहीं है। पहले से तैयार स्वामित्व रिकॉर्ड में दर्ज पात्र लोगों की संपत्तियों का ही पंजीयन किया जाएगा। रजिस्ट्री कहां होगी? पात्र लोगों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। रजिस्ट्री कौन करेगा? राजस्व अधिकारियों को पंजीयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक अधिकार दिए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा सके। रजिस्ट्री कैसे होगी? पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत दस्तावेज तैयार कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कितना पैसा लगेगा? पात्र हितग्राहियों से स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। रजिस्ट्री के बाद क्या फायदा होगा? संपत्ति का पंजीकृत कानूनी दस्तावेज मिलेगा। इससे मालिकाना हक का रिकॉर्ड मजबूत होगा और पात्रता होने पर बैंक लोन जैसी सुविधाओं के लिए दस्तावेजी आधार मिल सकेगा। क्या विवादित संपत्ति का विवाद खत्म हो जाएगा? नहीं। किसी संपत्ति पर पहले से विवाद या किसी अन्य व्यक्ति का दावा है तो रजिस्ट्री से वह विवाद अपने आप खत्म नहीं होगा। अब तक कितना काम हुआ है? प्रदेश में 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें 48.32 लाख निजी संपत्तियां शामिल हैं। रिकॉर्ड में नाम नहीं है तो क्या होगा? इस अभियान में मुख्य रूप से पहले से तैयार और पात्र स्वामित्व रिकॉर्ड वाली संपत्तियों का पंजीयन किया जा रहा है। नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की अलग समयसीमा संबंधित विभाग द्वारा तय की जाएगी। नई प्रक्रिया से क्या बदलेगा? पहले सर्वे के बाद अधिकार अभिलेख/प्रॉपर्टी कार्ड तैयार हुआ। अब उसी पात्र रिकॉर्ड के आधार पर संपत्ति का पंजीकृत दस्तावेज भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों के संपत्ति अधिकार का दस्तावेजी आधार और मजबूत होगा। नितिन नवीन के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 17 सितंबर को पहली बार इंदौर आगमन पर पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी की है। एयरपोर्ट से गांधी नगर चौराहे तक करीब डेढ़ किमी के मार्ग पर 100 से अधिक मंच बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। मार्ग को भगवा कॉरिडोर के रूप में सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेता नितिन नवीन की अगवानी करेंगे, जिसके बाद वे रथ में सवार होकर गांधी नगर की ओर रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तीन डोम तैयार किए गए हैं, जहां दोपहर 2:55 बजे नितिन नवीन स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के बाद उज्जैन रवाना होंगे इंदौर कार्यक्रम के बाद नवीन शाम को उज्जैन जाएंगे। रामघाट पर शाम 6:45 बजे शिप्रा आरती और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले दिन सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद इंदौर से पंजाब के लिए रवाना होंगे। बदली रहेगी यातायात व्यवस्था सुपर कॉरिडोर स्थित IDA मैदान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। रतलाम-उज्जैन, शाजापुर-देवास, इंदौर, धार-खंडवा-खरगोन, सांवेर-देपालपुर और महू-पीथमपुर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग मार्ग तय किए गए हैं। VIP के आगमन से एक घंटे पहले तक वाहन मुख्य पार्किंग में पहुंच सकेंगे, इसके बाद निर्धारित सर्विस रोड पर एक लाइन में पार्किंग होगी। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों के लिए नावदा पंथ-सुपर कॉरिडोर मार्ग पर डायवर्जन रहेगा। ये खबर भी पढ़ें… 40 साल से रह रहे,अब मिलेगा जमीन का हक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित होगा। यहां वे स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे। खास बात राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मप्र में पहली बार आ रहे नितिन नवीन की कोई स्वागत रैली नहीं होगी। दरअसल उनकी व्यस्तता के मद्देनजर उनका यहां सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *