ग्वालियर में डेंगू के 94 मरीज आए सामने:स्वास्थ्य विभाग ने मुरार और हजार बिस्तर में आइसोलेशन वार्ड बनाएं

ग्वालियर में डेंगू के 94 मरीज आए सामने:स्वास्थ्य विभाग ने मुरार और हजार बिस्तर में आइसोलेशन वार्ड बनाएं

ग्वालियर जिले में बारिश के बाद जमा हो रहे पानी और बदलते मौसम के साथ डेंगू और मौसमी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, जिले में जनवरी से अब तक डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 94 हो चुकी है। इसके अलावा चिकनगुनिया और मौसमी बुखार के मामलों ने भी स्वास्थ्य अमले की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मुरार और एक हजार बिस्तर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। एक हजार बिस्तर अस्पताल में पांच आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, मुरार जिला अस्पताल में भी दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें मरीजों को रखने की पूरी व्यवस्था की गई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की बात करें तो अब तक स्वाइन फ्लू के 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 2 बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, 5 अन्य मरीजों का अभी भी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टरों की टीम उन पर विशेष तौर से निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने किए प्रमुख इंतजाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ​अपील
जिला मलेरिया अधिकारी और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर सप्ताह ‘ड्राई डे’ मनाएं। कूलर, टंकियों और पुराने बर्तनों की सफाई करें। यदि तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द के लक्षण दिखें, तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *