CGPSC 2025 का इंटरव्यू स्थगित:20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू,608 अभ्यर्थियों को झटका;वजह बताने से बच रहे अधिकारी

CGPSC 2025 का इंटरव्यू स्थगित:20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होना था दस्तावेज सत्यापन-इंटरव्यू,608 अभ्यर्थियों को झटका;वजह बताने से बच रहे अधिकारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक होने वाला दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार अब तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। आयोग ने स्थगन का कारण स्पष्ट नहीं किया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया था। जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर से दस्तावेज सत्यापन शुरू होना था और इसके बाद अलग-अलग तारीखों में इंटरव्यू आयोजित किए जाने थे। रिजल्ट के बाद उठे थे सवाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठे थे। साक्षात्कार के लिए 265 पदों के मुकाबले 608 अभ्यर्थियों के चयन को लेकर कांग्रेस ने परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। पार्टी की ओर से परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और इंटरव्यू स्थगित करने की मांग की गई थी। हालांकि आयोग पहले स्पष्ट कर चुका है कि कम संख्या में अभ्यर्थियों के चयन का कारण तकनीकी या मानवीय त्रुटि नहीं है। आयोग के अनुसार कई अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र में निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल नहीं कर पाए थे। इसी वजह से निर्धारित अनुपात के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका। नई तारीख का इंतजार इंटरव्यू स्थगित होने के बाद अब 608 अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई समय-सारणी बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। नई तारीख जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया उसी के अनुसार होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *