पीएम मोदी के जन्मदिन पर फ्री हेल्थ कैंप:रायपुर में 17 से 25 सितंबर तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर, एक्सपर्ट डॉक्टर करेंगे 10 तरह की जांच

पीएम मोदी के जन्मदिन पर फ्री हेल्थ कैंप:रायपुर में 17 से 25 सितंबर तक चलेगा स्वास्थ्य शिविर, एक्सपर्ट डॉक्टर करेंगे 10 तरह की जांच

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर प्राइवेट हॉस्पिटल में 17 से 25 सितंबर तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ 17 सितंबर को होगा। लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे। इस दौरान करीब 6,800 रुपए की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में होगी 10 तरह की जांच सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में करीब 10 तरह की जांच की जाएगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी, जो लोगों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी सलाह देगी। इस अभियान में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी, महक होतवानी, चेयरमैन नीता कुकरेजा, मानसी कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, गरिमा छाबरिया, श्वेता सचदेव और श्वेता साधवानी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *