कानपुर में पीएम के जन्मदिन पर 76 हजार दिए जगमगायेंगे:मोतीझील में होगा पहली बार होगा अनोखा ड्रोंन शो, सांसद बोले- BJP मनाएंगी सेवा संकल्प माह

कानपुर में पीएम के जन्मदिन पर 76 हजार दिए जगमगायेंगे:मोतीझील में होगा पहली बार होगा अनोखा ड्रोंन शो, सांसद बोले- BJP मनाएंगी सेवा संकल्प माह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कानपुर में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान शहर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां शाम 7 बजे प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के प्रतीक के तौर पर 76 हजार दीप जलाए जाएंगे। रात 8 बजे होगा ड्रोन शो
दीप प्रज्ज्वलन के बाद रात 8 बजे कारगिल पार्क में ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। सांसद के मुताबिक, कानपुर में पहली बार इस तरह का ड्रोन शो आयोजित किया जा रहा है। रंगीन रोशनी वाले ड्रोन के जरिए आसमान में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
सांसद ने बताया कि ड्रोन शो को इस तरह आयोजित किया जाएगा कि इसे आसपास के लोग अपने घरों की छतों से भी देख सकेंगे। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य शिविर
‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर की सुबह स्वास्थ्य शिविर से होगी। सांसद के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले शिविर में शहर के लोगों की विभिन्न प्रकार की शारीरिक जांच नि:शुल्क की जाएगी। भाजपा की ओर से कानपुर के अलग-अलग स्थानों पर भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, मोतीझील के कारगिल पार्क में होने वाले दीप प्रज्ज्वलन और ड्रोन शो को अभियान का प्रमुख आयोजन बनाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *