मेरठ कॉलेज में जमकर बवाल, पुलिस के सामने भिड़े स्टूडेंट:लात, घूंसों से एक दूसरे को पीटा, घबराकर भागी छात्राएं

मेरठ कॉलेज में जमकर बवाल, पुलिस के सामने भिड़े स्टूडेंट:लात, घूंसों से एक दूसरे को पीटा, घबराकर भागी छात्राएं

मेरठ कॉलेज में आज बुधवार दोपहर डेढ़ बजे छात्रों के बीच जमकर मारपीट, बवाल और हंगामा हो गया। छात्रों ने एक दूसरे को लात, घूंसों से जमकर पीटा है। इतना ही नहीं सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भी स्टूडेंट नहीं रुके, पुलिस के सामने ही एक दूसरे को मारते-पीटते रहे। ये मारपीट देखकर कॉलेज में आई छात्राएं सहम गईं और घबराकर इधर- उधर भागने लगीं। वहीं छात्रों ने एक दूसरे को पुलिस के सामने ही जमकर पीटा। कुछ छात्रों ने बताया कि यहां बाहरी लड़के अक्सर कॉलेज में घुस जाते हैं इसके बाद यहां मारपीट और हंगामा करते हैं। छात्राओं के साथ बदत्तमीजी भी करते हैं। बाहरी लड़कों को खुलेआम धड़ल्ले से कॉलेज में एंट्री दी जाती है उनपर कोई रोक नहीं है। उनकी वजह से यहां माहौल खराब हो रहा है। बुधवार को बाहरी युवकों ने ही कॉलेज के छात्र से आकर मारपीट की है। बता दें कि कुछ दिन पहले कॉलेज में छात्र का हथियार लहराने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *