फतेहाबाद में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक भी जब्त; पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

फतेहाबाद में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:बिना नंबर की बाइक भी जब्त; पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

फतेहाबाद में रतिया पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने एक युवक को 42.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के गांव भिरडाना निवासी रमेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। अपराध जांच शाखा रतिया के प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि एएसआई गोविंद 15 सितंबर को पुलिस टीम के साथ भिरडाना-अहरवां रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वे नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे थे। पुलिस को देख मुड़ने की कोशिश की इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रमेश सिंह हेरोइन बेचने का काम करता है। वह बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर भिरडाना से अहरवां की तरफ नशीला पदार्थ लेकर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पुल चौराहा के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए का युवक बाइक पर आता दिखा। पुलिस को देखकर उसने बाइक वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पैंट की जेब से मिली 42.37 ग्राम हेरोइन नियमों के मुताबिक आरोपी की तलाशी ली गई। उसकी पैंट की जेब से एक पारदर्शी पाउच में 42.37 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन और वारदात में इस्तेमाल बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *