सहरसा में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के 55 साल के शख्स ने बच्ची के घर में अकेले होने का फायदा उठाया। उसने रात के समय घस में जबरदस्ती घुसकर बच्ची के साथ रेप किया। साथ ही, उसे डरा-धमका कर चुप रहने को कहा। इतना ही नहीं, किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाने में दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि मार्च महीने में होली के बाद वह अपने पति के साथ इलाज कराने बाहर गई थीं। घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी, जो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। जान से मारने की धमकी देकर किया रेप इसी का फायदा उठाकर पड़ोस का उमेश यादव (55) रात करीब 11 बजे घर में घुस गया और किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी किशोरी ने उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया। आवेदन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी उमेश यादव और उसकी पत्नी दुरो देवी ने गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद लोक-लाज के डर से परिजन चुप रह गए। इसी बीच रक्षाबंधन के दिन जब पीड़िता के माता-पिता अपने मायके गए थे, तभी उमेश यादव और उसकी पत्नी दुरो देवी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर बनगांव के एक निजी अस्पताल ले जाकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर न्याय मांगा। महिला सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई केस मामले को गंभीर मानते हुए सलखुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएस की जरूरी धाराओं और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच एक महिला सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती ने बताया कि “मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच (मेडिकल) एवं न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सहरसा में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के 55 साल के शख्स ने बच्ची के घर में अकेले होने का फायदा उठाया। उसने रात के समय घस में जबरदस्ती घुसकर बच्ची के साथ रेप किया। साथ ही, उसे डरा-धमका कर चुप रहने को कहा। इतना ही नहीं, किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाने में दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि मार्च महीने में होली के बाद वह अपने पति के साथ इलाज कराने बाहर गई थीं। घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी, जो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। जान से मारने की धमकी देकर किया रेप इसी का फायदा उठाकर पड़ोस का उमेश यादव (55) रात करीब 11 बजे घर में घुस गया और किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी किशोरी ने उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया। आवेदन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी उमेश यादव और उसकी पत्नी दुरो देवी ने गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद लोक-लाज के डर से परिजन चुप रह गए। इसी बीच रक्षाबंधन के दिन जब पीड़िता के माता-पिता अपने मायके गए थे, तभी उमेश यादव और उसकी पत्नी दुरो देवी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर बनगांव के एक निजी अस्पताल ले जाकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर न्याय मांगा। महिला सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई केस मामले को गंभीर मानते हुए सलखुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बीएनएस की जरूरी धाराओं और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच एक महिला सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती ने बताया कि “मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच (मेडिकल) एवं न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

