रायपुर की रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। निगम की टीम करीब एक दर्जन बुलडोजर लेकर कॉलोनी पहुंची। मौके पर निगम अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम भी तैनात है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के करीब 40 मकानों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। इन मकानों के निर्माण को लेकर बिना नक्शा पास कराए निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। नोटिस की कार्रवाई के बाद अब निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची है। नोटिस के बाद बुलडोजर लेकर पहुंची टीम नगर निगम के जोन-6 क्षेत्र में आने वाली रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में मकान मालिकों को पहले निर्माण से संबंधित नोटिस दिए गए थे। इसके बाद बुधवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल निगम की कार्रवाई जारी है और मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

