बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से महिला समेत 2 की मौत:प्रयागराज के अबूसा मोड़-सहसों रोड पर हादसा, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया; मृतकों की शिनाख्त जारी

बेकाबू ट्रेलर की टक्कर से महिला समेत 2 की मौत:प्रयागराज के अबूसा मोड़-सहसों रोड पर हादसा, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया; मृतकों की शिनाख्त जारी

प्रयागराज में अबूसा मोड़-सहसों मार्ग पर सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हंडिया से गोतावां की ओर जा रही एक बाइक की सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए – बाइक और ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत बहादुरपुर विकासखंड क्षेत्र में अबूसा मोड़-सहसों रोड पर एक बाइक और ट्रेलर की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो युवक और एक महिला हंडिया से गोतावां की तरफ जा रहे थे। अबूसा मोड़ के पास रशमोर इंटरनेशनल स्कूल के आगे पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इस हादसे में महिला और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। 30 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायल-108 पर सूचना देने के बाद भी करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को बनी कोटवा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज के जिला चिकित्सालय स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को खबर मिलने पर वह मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *