कैथल में टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत:दवाई लेकर लौटते समय हादसा, 6 बच्चों का पिता

कैथल में टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत:दवाई लेकर लौटते समय हादसा, 6 बच्चों का पिता

कैथल के गांव खेड़ी शेरखां में टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वह गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ जींद के उचाना में दवाई लेने के लिए गया था। जब वापस लौट रहे थे टैंकर के ड्राइवर ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरे व्यक्ति को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के बेटे के बयान पर टैंकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बेटे ने दी शिकायत गांव कमालपुर निवासी साहिल ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसके दो भाई व 3 बहनें हैं। कल शाम को उसके पिता सेटा राम व उसके साथ गांव का सुभाष उचाना शहर में दवाई (स्प्रे) लेने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे। जब वे दवाई लेकर वापस अपने गांव कमालपुर आ रहे थे और गावं लोधर से खेड़ी शेरखां की तरफ चले तो पीछे से एक तेल टैंकर ड्राइवर ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाकर उसके पिता की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर लगने से बेहोश हुआ टक्कर लगते ही उसके पिता का सिर सड़क पर जा लगा और बेहोश हो गए। सूचना पाकर वे भी मौके पर पहुंच गए, जहां सुभाष ने उनको उस घटना बारे बताया। वे उसके पिता को सरकारी अस्पताल कैथल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी वाहन ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *