अमरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव में एक महिला ने मानसिक तनाव में आकर फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला की पहचान कजरा गांव के राजेश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह पूजा कुमारी की अपने पति राजेश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी के बाद पूजा काफी तनाव में थी। गुस्से में आकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। वे जल्दी से पूजा को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राकेश कुमार ने महिला का शुरुआती इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद पूजा की हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल महिला का ईलाज चल रहा हैं अमरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव में एक महिला ने मानसिक तनाव में आकर फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला की पहचान कजरा गांव के राजेश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह पूजा कुमारी की अपने पति राजेश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी के बाद पूजा काफी तनाव में थी। गुस्से में आकर उसने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। वे जल्दी से पूजा को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राकेश कुमार ने महिला का शुरुआती इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद पूजा की हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल महिला का ईलाज चल रहा हैं

