मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मझौली-कटरा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल की पहचान धर्मपुर गांव निवासी गंगा राय के बेटे नंदकिशोर राय के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोचहां में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पिकअप वैन कटरा से मझौली की तरफ जा रही थी। धर्मपुर गांव के पास ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। उसने सड़क पार कर रहे नंदकिशोर राय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वृद्ध सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बोचहां में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मुन्ना कुमार ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाए। इससे दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन की पहचान हो सकेगी। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मझौली-कटरा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल की पहचान धर्मपुर गांव निवासी गंगा राय के बेटे नंदकिशोर राय के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोचहां में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पिकअप वैन कटरा से मझौली की तरफ जा रही थी। धर्मपुर गांव के पास ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। उसने सड़क पार कर रहे नंदकिशोर राय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वृद्ध सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बोचहां में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और स्वास्थ्यकर्मी मुन्ना कुमार ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाए। इससे दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन की पहचान हो सकेगी। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की भी मांग की है।

