लखनऊ के गंगा पार्क में गणेशोत्सव शुरू:7 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित, भजन संध्या के साथ होगा उत्सव, 23 सितंबर को विसर्जन

लखनऊ के गंगा पार्क में गणेशोत्सव शुरू:7 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित, भजन संध्या के साथ होगा  उत्सव, 23 सितंबर को विसर्जन

लखनऊ के इंदिरा नगर के बी-ब्लॉक स्थित गंगा पार्क में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया हैं । श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल की ओर से 7 फीट ऊंची विशाल एवं आकर्षक गणेश प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से सुख, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना में मुख्य यजमान अमोल महानूर के साथ आयोजन समिति के बालकिशन महारणुर, प्रदीप दुबे, डी.एस. शुक्ला, अनूप त्रिपाठी एडवोकेट, विनीत वर्मा, निशांत खरे और पिंटू सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की सामूहिक स्तुति की और इसके बाद आयोजित महाआरती में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान रोजाना सुबह 9:00 बजे और शाम 9:00 बजे दैनिक आरती की जाएगी, जबकि प्रतिदिन भजन संध्या और विविध झांकियों की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को विशाल सुंदरकांड पाठ एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा और 23 सितंबर 2026 को पूरे हर्षोल्लास व भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन संपन्न होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *