IND vs AFG: दिल्ली की सेंटर पिच पर खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, शुरुआती ओवर में भारी पड़ सकते हैं तेज गेंदबाज

IND vs AFG: दिल्ली की सेंटर पिच पर खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, शुरुआती ओवर में भारी पड़ सकते हैं तेज गेंदबाज

Delhi T20 Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला मैदान के बीच वाली पिच पर खेला जाएगा, जहां अक्सर बड़े मुकाबले खेले जाते हैं। इस पिच को काली और लाल मिट्टी से मिलकर बनाया गया है, जहां अक्सर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। हालांकि, अच्छी बाउंस की वजह से बाद में बल्लेबाजों को भी रन बनाने और बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है।

खतरा बन सकते हैं तेज गेंदबाज

शुरुआत में स्विंग करने वाले तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं और अगर पिच में थोड़ी सी भी नमी हो या ओवरकास्ट कंडीशन हो, तो इस पिच पर गेंदबाज, सबसे तेज गेंदबाज, सबसे खतरनाक हो सकते हैं। पिच के आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री की वजह से बड़े-बड़े शॉट आसानी से देखने को मिल सकते हैं। लिहाजा, सेंटर पिच पर मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में दोनों तरफ की बाउंड्री समान होने वाली है।

2023 में बदलाव के बाद पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन सेंटर विकेट गेंदबाजों को भी बराबर लड़ने का मौका देती है। पहली पारी में यहां 180 रन का स्कोर बनाया जा सकता है, जिसे बाद में अगर ओस ना पड़े, तो डिफेंड भी किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो 180 के लक्ष्य को आसानी से चेज भी किया जा सकता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही राउंड से बाहर होने वाली अफगानिस्तान की टीम भारतीय सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार है। हालांकि, पहले T20 मुकाबले में वह चारों खाने चित हो गई थी। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान अपनी प्लेइंग लाइन में एक एक्स्ट्रा फास्ट बॉलर के साथ उतर सकती है। दूसरी ओर, टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। ऐसे में मंगलवार की शाम को क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 10 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आठ में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, तो एक मुकाबला टाई रहा है, जिसे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत लिया और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्री डिश के DD Sports चैनल पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *