संस्कृत गीत प्रतियोगिता में गोरखपुर चमका:लखनऊ के मासोत्सव से मिली सफलता, खुशी संग कीर्ति गुप्ता हुईं पुरस्कृत

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में गोरखपुर चमका:लखनऊ के मासोत्सव से मिली सफलता, खुशी संग कीर्ति गुप्ता हुईं पुरस्कृत

गोरखपुर में संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग की दो छात्राओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में मनाए गए संस्कृत मासोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत गीत प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कल दिनांक 14 सितम्बर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर दोनों छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। बी.ए द्वितीय वर्ष की खुशी मध्देशिया ने द्वितीय तथा कीर्ति गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अन्तर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में विभाग और विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। ये दोनों छात्राएं विभाग की सहायक आचार्य डॉ कुलदीपक शुक्ल के निर्देशन में इस प्रतियोगिता में सफल हुईं। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजवंत राव ने दोनों छात्राओं को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभागीय समन्वयक डॉ देवेंद्र पाल सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *