पुलिस-खनन टीम पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार:बांका में 28 पर FIR; लाठी-पत्थर से हमला कर जेसीबी और पुलिस वाहन तोड़ा

पुलिस-खनन टीम पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार:बांका में 28 पर FIR; लाठी-पत्थर से हमला कर जेसीबी और पुलिस वाहन तोड़ा

बांका टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चंदन नदी में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर हमला करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 14 सितंबर की है। गिरफ्तार आरोपियों में लकड़ीकोला गांव निवासी उमेश्वर कुमार महतो, अमृतेश कुमार और प्रताप कुमार यादव शामिल हैं। तीनों को सोमवार की रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम को चंदन नदी से अवैध रूप से बालू का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम लकड़ीकोला पहुंचकर छापेमारी करने लगी। इसी दौरान स्थानीय थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकालने के क्रम में कुछ बालू तस्करों और असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना में जेसीबी और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, 4.24 लाख का जुर्माना मामले को लेकर खनन विभाग की ओर से बांका थाना में आवेदन दिया गया। इसके आधार पर बांका थाना कांड संख्या 584/26 दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बांका अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष बांका, पुलिस अवर निरीक्षक मो. शहजाद, पुलिस अवर निरीक्षक संजय सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने लकड़ीकोला में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि मामले में 28 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही 4.24 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि 28 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चंदन नदी में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर हमला करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 14 सितंबर की है। गिरफ्तार आरोपियों में लकड़ीकोला गांव निवासी उमेश्वर कुमार महतो, अमृतेश कुमार और प्रताप कुमार यादव शामिल हैं। तीनों को सोमवार की रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम को चंदन नदी से अवैध रूप से बालू का परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम लकड़ीकोला पहुंचकर छापेमारी करने लगी। इसी दौरान स्थानीय थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकालने के क्रम में कुछ बालू तस्करों और असामाजिक तत्वों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना में जेसीबी और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, 4.24 लाख का जुर्माना मामले को लेकर खनन विभाग की ओर से बांका थाना में आवेदन दिया गया। इसके आधार पर बांका थाना कांड संख्या 584/26 दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बांका अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष बांका, पुलिस अवर निरीक्षक मो. शहजाद, पुलिस अवर निरीक्षक संजय सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने लकड़ीकोला में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि मामले में 28 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही 4.24 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि 28 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *