Gaurav Khanna ने क्यों छोड़ा Khatron Ke Khiladi 15? खुद बताया शो बीच में छोड़ने का कारण

Gaurav Khanna ने क्यों छोड़ा Khatron Ke Khiladi 15? खुद बताया शो बीच में छोड़ने का कारण

टीवी के पॉपुलर अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और खास अंदाज से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। गौरव खन्ना को आखिरी बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में देखा गया था। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के चलते वह शो से बाहर हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने रोहित शेट्टी के शो में वापसी की थी।

एविक्शन से पहले ही शो छोड़ने का फैसला

बीते हफ्ते ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना ने एविक्शन टास्क के बावजूद शो को बीच में छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने भावुक होकर बताया कि अपनी सेहत को देखते हुए वह यह मुश्किल फैसला ले रहे हैं। गौरव ने अपनी जगह रुहानिका धवन को सुरक्षित किया। उनके इस फैसले से उनके फैंस भी काफी मायूस हुए थे।

इसे भी पढ़ें: जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो ‘खान’! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

गौरव ने खुद बताया क्यों छोड़ा शो

अब गौरव खन्ना ने अपने व्लॉग में शो छोड़ने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वह शो में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अगर किसी स्टंट में बिजली से जुड़ी चीज होती, तो इससे उनके बाजू का दर्द और बढ़ सकता था। उनका कहना है कि इसके बाद उनके दाएं बाजू में पूरी ताकत नहीं बचेगी।

गौरव ने बताया कि यह सब उनके लिए बहुत दर्दनाक था, लेकिन इससे भी ज्यादा दुख इस बात का था कि उन्हें इस मौके पर आकर शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब वह शो में वापस आए थे, तब उन्हें लगा था कि अब वह इसे और नहीं सह सकते, क्योंकि आगे बढ़ना उनकी ठीक होने की प्रक्रिया में रुकावट बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं अपनी Godh Bharai की तस्वीरें

रिकवरी के लिए नहीं लेना चाहते थे ज्यादा जोखिम

गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कहते हुए बताया कि वह अपनी रिकवरी के दौरान ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत प्यारा अनुभव रहा। वह आगे बढ़ सकते थे, लेकिन अपनी सेहत को देखते हुए उन्होंने जोखिम न लेने का फैसला किया। गौरव ने यह भी बताया कि उन्हें सुरक्षित तरीके से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

तलाक की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं गौरव

गौरव खन्ना इन दिनों आकांक्षा चमोला के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं। तलाक की खबरों के बीच गौरव और आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें भी हटा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *