“शादीशुदा पुरुषों के पीछे भागने वाली औरतें हैं दुष्ट” कहकर बुरी फंसी अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी, लोग बोले- तो श्रीदेवी को क्या कहेंगे?

“शादीशुदा पुरुषों के पीछे भागने वाली औरतें हैं दुष्ट” कहकर बुरी फंसी अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी, लोग बोले- तो श्रीदेवी को क्या कहेंगे?

Tanisha Mukherjee Post: बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) अपने बेबाक और कड़े विचारों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट उन्हीं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को तनीषा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखकर शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध रखने वाली महिलाओं को लेकर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था और उनकी आलोचना की थी। तनीषा का ये बयान अब सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का कारण बन रहा है। कई लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कई नेटिजन्स ने उनकी चचेरी बहन रानी मुखर्जी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम घसीटते हुए उनकी सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तनीषा मुखर्जी ने शादीशुदा पुरुषों के अफेयर पर की बात

तनीषा मुखर्जी ने अपने ऑफिशियल एक्स ट्विटर अकाउंट पर फेमिनिज्म और मैरिटल बाउंड्रीज को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “मेरी साफ राय है कि जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध रखती हैं, वह नारीवादी (Feminist) बिल्कुल नहीं हैं। वास्तव में वह महिलाओं की दुश्मन हैं! क्योंकि किसी अन्य महिला के पति के साथ संबंध बनाना उसकी पत्नी का सीधा अपमान करना है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पुरुषों और महिलाओं दोनों की भूमिका पर अपनी राय रखी। तनीषा ने लिखा, “इसमें उस पुरुष की भी गलती है, उसमें चरित्र की कमी है! लेकिन जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के पीछे भागती हैं, वह तो सरासर दुष्ट हैं! ऐसी महिलाओं को हमारे बच्चों का आदर्श बिल्कुल नहीं बनना चाहिए। मैंने जो कहा सो कहा!”

Tanishaa Mukerji Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
Tanishaa Mukerji Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

तनीषा के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

तनीषा का यह बयान सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने तनीषा का समर्थन करते हुए लिखा, “बिल्कुल सही बात है! जो जानबूझकर किसी का घर तोड़ता है, उसे फटकार लगनी ही चाहिए। इतनी बड़ी आबादी में सिंगल पार्टनर्स की कोई कमी नहीं है।” एक ने सवाल उठाते हुए लिखा, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। तो, आप हेमा मालिनी, रेखा अमिताभ और ऐसे ही अनगिनत स्टार्स के बारे में क्या कहेंगी? फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी टिप्पणियां करने से बचना चाहिए।”

Tanishaa Mukerji Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
Tanishaa Mukerji Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

एक अन्य ने लिखा, “रानी के गोविंदा और आदित्य चोपड़ा के साथ अफेयर थे, जबकि वे शादीशुदा थे। लगता है तुम्हारी बहन कोई रोल मॉडल नहीं है।” एक और ने लिखा, “सही बात है, दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं।” एक और ने लिखा, “बहुत अच्छी बात कही। आपके नैतिक सिद्धांत बहुत अच्छे हैं। भगवान आपका भला करे।”

यूजर्स ने तनीषा के परिवार पर भी उठाए सवाल

कई नेटिजन्स ने तनीषा पर पुरुषों को ‘कमजोर’ बताकर पूरी गलती महिलाओं पर डालने (Women-shaming) का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “आपने पुरुष को सिर्फ ‘चरित्रहीन’ कहकर हल्का छोड़ दिया, जबकि असली कसम उस पति ने वेदी पर खड़े होकर खाई थी। जिसने वफादारी का वादा तोड़कर धोखा दिया, असली अपराधी वही है।”

Tanishaa Mukerji Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
Tanisha Mukherjee Post
तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

बात यही नहीं रुकी, कई यूजर्स ने व्यक्तिगत टिप्पणियां करते हुए तनीषा के परिवार पर ही सवाल दाग दिए। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, “तो इस तर्क के आधार पर आप बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्री और दिवंगत श्रीदेवी जी के बारे में क्या कहेंगी?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *