चौसाना इंटर कॉलेज में किशोरी क्लब की स्थापना:छात्राओं को कैरम, लूडो, शतरंज समेत कई खेल सामग्री बांटी; 135 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

चौसाना इंटर कॉलेज में किशोरी क्लब की स्थापना:छात्राओं को कैरम, लूडो, शतरंज समेत कई खेल सामग्री बांटी; 135 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शामली के चौसाना स्थित जय भारत जय किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को किशोरी क्लब की स्थापना की गई। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुआ। इसका मकसद लड़कियों को पढ़ाई के साथ खेल, स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी आलोक यादव के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग ने इसे आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के उप प्रधानाचार्य विकास कुमार ने की। कॉलेज में पांच-पांच छात्राओं के छह समूह बनाकर किशोरी क्लब बनाया गया। क्लब की छात्राओं को कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, हॉकी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल सामग्री दी गई। इस कार्यक्रम में 135 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधे भी लगाए गए। जिला मिशन समन्वयक सदफ खान ने छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड) और स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी गई। उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के साथ-साथ 102, 108, 112, 181, 1090 और 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला मिशन समन्वयक सदफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा, एमटीएस शुभम कुमार और वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर किरण देवी मौजूद थीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य जोगिंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य विकास कुमार और पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर व प्रदीप कुमार समेत पूरा स्टाफ भी उपस्थित रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *