राणा प्रताप नगर-मावली यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित:मंदसौर-उदयपुर ट्रेन मावली तक ही चलेगी; जानिए-ट्रेनों का बदला शेड्यूल

राणा प्रताप नगर-मावली यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित:मंदसौर-उदयपुर ट्रेन मावली तक ही चलेगी; जानिए-ट्रेनों का बदला शेड्यूल

अजमेर मंड के राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ रेल सेवा प्रभावित रहेंगी। इस दौरान मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा अलग-अलग अवधि में मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी। वहीं चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा को भी मार्ग में 20 से 25 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्य के चलते इन रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। मंदसौर-उदयपुर ट्रेन 25 सितंबर तक मावली तक चलेगी गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा 15 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक मंदसौर से रवाना होकर मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी। इस अवधि में मावली जंक्शन से उदयपुर सिटी के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 26 सितंबर से राणा प्रताप नगर तक ही संचालन इसी गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा का संचालन 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक राणा प्रताप नगर तक ही होगा। इस अवधि में राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। चित्तौड़गढ़-असारवा ट्रेन 25 मिनट रेगुलेट होगी गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा 17 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से रवाना होने के बाद कपासन-भीमल के बीच 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। 18 से 25 सितंबर तक कपासन-मावली के बीच ठहरेगी गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा 18 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में कपासन-मावली जंक्शन के बीच 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। 26 सितंबर से 20 मिनट रेगुलेट गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन घोसुंडा-फतेहनगर के बीच 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *